Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

CRICKET : जानें 66 साल के क्रिकेटर अरुण लाल पर कैसे आया 38 साल की बुलबुल साहा का दिल, पढ़ें पूरी कहानी

CRICKET : जानें 66 साल के क्रिकेटर अरुण लाल पर कैसे आया 38 साल की बुलबुल साहा का दिल, पढ़ें पूरी कहानी

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर खासा चर्चा में है। अरुण लाल अपने से 28 साल छोटी लड़की बुलबुल साहा से शादी करने जा रहे हैं। खासकर उम्र के इस लंबे अंतर के कारण ये शादी जबरदस्त चर्चा में है। सबको ये जानने की उत्सुकता भी है कि आखिर 66 साल के अरुण लाल से 38 साल की बुलबुल को कैसे हुआ प्यार और बुलबुल साहा कौन हैं।

कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी दोनों की मुलाकात

इन सभी सवालों पर से पर्दा खुद बुलबुल साहा ने उठाया है। Bollywoodshaadis से बात करते हुए बुलबुल साहा ने खुलकर अपनी लव लाइफ के बारे में बताया। बुलबुल ने कहा कि वह और अरुण लाल एक कॉमन दोस्त के जरिए एक पार्टी में मिले थे और दोनों को पहली ही मुलाकात में एहसास हो गया था कि हम दोनों का साथ एक-दूसरे को अच्छा लगा है, हालांकि इसे आप पहली नजर की मोहब्बत नहीं कह सकते हैं।

केयरिंग, जिंदादिल और प्रकृति प्रेमी अरुण

बुलबुल ने कहा कि अरुण लाल बहुत ही सज्जन इंसान हैं। उनसे तो कोई भी प्रभावित हो सकता है तो मैं क्या चीज हूं? पहली मुलाकात के बाद मेरे और उनके बीच में बातचीत का सिलसिला चलने लगा और फिर एक दिन लगा कि हमें शादी कर लेनी चाहिए। बुलबुल ने अरुण लाल को बहुत ही केयरिंग, जिंदादिल और प्रकृति प्रेमी बताया। बुलबुल ने कहा कि वो कभी भी भिखारियों को पैसे देना नहीं भूलते हैं। बहुत कम लोग जानते होंगे कि अरुण लाल ने हजारों पेड़ लगवाए हैं और यही नहीं उनका एक फार्म हाउस है, जहां आप उनके नेचर प्रेम के स्पष्ट रूप से देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी दया, उनकी दूसरों के प्रति प्रेम भरी सोच ने ही मुझे उनके निकट ला दिया, मैं बहुत खुश हूं कि मैं उनकी पत्नी बनने जा रही हूं।

.

कोरोला के दौरान हम हैं साथ-साथ समय बिताया

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में बहुत सारी चीजें खराब हुईं, लेकिन लॉकडाउन के दौरान हमें एक-दूसरे के साथ अच्छा वक्त व्यतीत करने का मौका मिला। इस कारण हमें एहसास हुआ कि अब हमें अपने रिश्ते पर शादी की मुहर लगा देनी चाहिए। आपको बता दें कि बुलबुल साहा कोलकाता के एक स्कूल में टीचर हैं। बुलबुल साहा को कुकिंग पसंद है, उन्होंने साल 2019 में एक कुकिंग प्रतियोगिता में भी भाग लिया था। खास बात ये है कि अरुण और बुलबुल की शादी अरुण लाल की पहली पत्नी रीना की मर्जी से हो रही है, जिनसे कुछ सालों पहले अरुण का तलाक हो गया था। वो इन दिनों काफी बीमार चल रही हैं। बता दें कि 2 मई को अरुण लाल कोलकाता के पीयरलेस इन होटल में शादी करेंगे। जिसमें बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली, टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री समेत अन्य कई बड़े दिग्गज शामिल होने वाले हैं।

Share this:

Latest Updates