Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अनाथालय से 9 बच्चियां भागी, सभी पर दर्ज है एफआईआर, जानें बरामद लड़कियों ने क्या कहा?

अनाथालय से 9 बच्चियां भागी, सभी पर दर्ज है एफआईआर, जानें बरामद लड़कियों ने क्या कहा?

खिड़कियां काटकर निकलीं, दो पकड़ी गईं बोलीं- हमे पढ़ाई करनी है, यहां कोई नहीं पढ़ाता

Lucknow news, UP news : लखनऊ के अलीगंज में अनाथालय से गुरुवार रात 9 नाबालिग लड़कियां बाथरूम की खिड़की काटकर भाग निकलीं। सभी की उम्र 16-17 के बीच है। सुबह गिनती हुई, तो संख्या कम मिली। इस पर संचालिका ने पुलिस और अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर केस दर्ज किया। पुलिस ने नाकाबंदी कर तलाश शुरू की।

दो लड़कियों को करीब 3 घंटे बाद बरामद किया गया है। वे पुरनिया के पास बस का इंतजार कर रही थीं। इनमें से एक जम्मू और दूसरी बहराइच की रहने वाली है। उन्होंने कहा कि हमें पढ़ाई करनी है, लेकिन यहां कोई पढ़ाता नहीं है। अन्य की तलाश में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और उनके जिलों को जाने वाले मार्गों पर तलाश की जा रही है। घर वालों से भी संपर्क किया गया है।

इस अनाथालय में 45 लड़कियां रहती हैं

अलीगंज थाना क्षेत्र में श्रीराम औद्योगिक अनाथालय है। अनाथालय में 45 लड़कियां हैं। गुरुवार रात करीब 2 से 3 बजे के बीच 9 लड़कियां बारी-बारी से बाथरुम जाने के लिए कमरे से बाहर निकलीं। बाथरूम के पास खिड़की में लगी ग्रिल को काटकर भाग गईं। सुबह काफी देर बाद इसकी जानकारी अनाथालय के संचालक और अन्य लोगों को हुई। इसके बाद तत्काल अलीगंज पुलिस को सूचना दी गई। अलीगंज पुलिस ने 2 लड़कियों को कुछ देर बाद ही बरामद कर लिया। अन्य सात लड़कियां कहां हैं, इस बारे में अभी पुलिस कुछ पता नहीं लगा सकी है।

बरामद लड़कियों से पुलिस जुटा रही जानकारी

बरामद की गई लड़कियों से पुलिस जानकारी ले रही है। उनके अनाथालय से भागने के पीछे क्या कारण रहे, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। बताते हैं कि कुछ लड़कियां लावारिस हालत में अनाथालय लाई गई थीं।

अनाथालय के हाउस फादर दीपक मिश्रा ने बताया कि लड़कियां आरी से खिड़की की जारी काटकर भाग गईं।

सभी अलग-अलग जिलों की रहने वाली हैं। इन पर पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज है। ये माता-पिता के साथ नहीं रहना चाहती हैं। अनाथालय में अभी वर्तमान में 38 लड़कियां यहां हैं। एसीपी अलीगंज व्रज नारायण सिंह ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किया और फुटेज की मदद से दो लड़कियों को पुरनिया पुल के पास से सकुशल बरामद किया। वहीं, सात किशोरियों का पता नहीं चल सका है, उनकी तलाश चल रही है। लड़कियों के भागने के संबंध में अनाथालय प्रशासन की तरफ से अलीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। भागी हुई सभी लड़कियां पर अलग-अलग केस दर्ज हैं।

Share this:

Latest Updates