Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रोचक मुकाबला : लोकसभा चुनाव में डेब्यू कर रहीं प्रियंका के केरल आने से उत्साहित हैं पार्टी कार्यकर्ता

रोचक मुकाबला : लोकसभा चुनाव में डेब्यू कर रहीं प्रियंका के केरल आने से उत्साहित हैं पार्टी कार्यकर्ता

वायनाड में प्रियंका की रिकॉर्ड जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही कांग्रेस, 13 नवंबर को मतदान, नतीजा 23 को

New Delhi news : केरल की वायनाड सीट पर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तैयारियों में जुटी हुई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी केरल के वायनाड लोकसभा क्षेत्र के लिए होने वाले उपचुनाव से पार्टी उम्मीदवार के तौर पर अपनी चुनावी पारी का आगाज करेंगी। हालांकि प्रियंका गांधी राजनीति में पिछले दो दशक से सक्रिय रही हैं, लेकिन चुनावी राजनीति में यह उनका डेब्यू है। राहुल गांधी के इस संसदीय सीट को छोड़ने के बाद पार्टी ने यहां से प्रियंका गांधी को मौका दिया गया है। वानयाड उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होंगे और नतीजा 23 नवंबर को आएगा।

कांग्रेस ने जून में प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी का ऐलान कर दिया था कि वह राहुल गांधी के इस्तीफे से खाली हुई वायनाड सीट से चुनाव लड़ेंगी। इसके बाद से ही केरल कांग्रेस प्रियंका गांधी की रिकॉर्ड जीत की रणनीति बनाने में जुट गई थी। राहुल के बाद प्रियंका के केरल में आने के बाद से राज्य कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रियंका गांधी पहले उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी थीं। इस लोकसभा चुनाव में उन्होंने रायबरेली और अमेठी में कांग्रेस की जीत में प्रमुख भूमिका निभाई थी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि आगामी वायनाड लोकसभा उपचुनाव कैंपेन से पहले उन्होंने मुक्कोम, कोझीकोड में यूडीएफ नेताओं की एक तैयारी बैठक का उद्घाटन किया। वायनाड एक विशेष स्थान है, जिसका कांग्रेस के साथ गहरा संबंध है। वायनाड के लोग संसद में अपनी आवाज के रूप में प्रियंका को चुनने के लिए उत्सुक हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी का कहना है कि प्रियंका गांधी वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में अब तक के सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल करेंगी। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एंटनी ने कहा कि वायनाड में प्रियंका के पक्ष में लहर है। हम पूरी ताकत से लड़ेंगे। वह सभी की उम्मीदों से कहीं ज्यादा अब तक के सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल करेंगी। अन्य उम्मीदवार बहुत बुरी तरह हारेंगे। इस तरह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कासरगोड के सांसद राजमोहन उन्नीथन ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रियंका 5 लाख के अंतर से जीत हासिल करें। अगर ऐसा होता है, तो यह वायनाड के इतिहास में सबसे बड़ा अंतर होगा। उन्नीथन ने कहा कि प्रियंका गांधी के लिए कैंपने रोडमैप की रूपरेखा तैयार करने के लिए एक व्यापक चुनाव रणनीति बैठक आयोजित की जाएगी। कांग्रेस ने निर्वाचन क्षेत्र में महत्वपूर्ण समर्थन जुटाने की योजना बनाई है। रिपोर्ट के अनुसार बड़ी भीड़ ने उपचुनाव की घोषणा का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। केरल में प्रियंका के होर्डिंग लगा दिए हैं। 2019 के आम चुनावों में राहुल गांधी ने 4.6 लाख वोटों की शानदार बढ़त के साथ वायनाड सीट जीती। हालांकि, 2024 के चुनावों में उनका अंतर घटकर 3.64 लाख वोट रह गया। कांग्रेस अब प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी के जरिए अपनी गति फिर से हासिल करने की इच्छुक है।

वायनाड से निर्वाचित होने पर वह पहली बार किसी सदन की सदस्य बनेंगी। इसके साथ ही यह भी पहली बार होगा कि गांधी परिवार के तीन सदस्य सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका एक साथ संसद में होंगे। प्रियंका गांधी को अतीत में वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए संभावित चुनौती के रूप में और परिवार के गढ़ रायबरेली में कांग्रेस की दिग्गज नेता सोनिया गांधी के उत्तराधिकारी के रूप में पेश किया गया था। हालांकि कांग्रेस ने उन्हें वायनाड से मैदान में उतारने का फैसला किया है। वायनाड सीट पर उपचुनाव राहुल गांधी के सीट छोड़ने की वजह से हो रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वायनाड और रायबरेली दोनों संसदीय सीटों पर जीत का परचम लहराया था। नियमों के मुताबिक, उनके लिए दोनों सीटों पर सांसद बने रहना संभव नहीं था। ऐसे में उन्हें एक सीट से इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने इस्तीफा देने के लिए वायनाड सीट को चुना। इस तरह राहुल गांधी ने रायबरेली से सांसद बने रहने का फैसला किया। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी राहुल गांधी ने वायनाड सीट से जीत का परचम लहराया था। वहीं, अमेठी में उन्हें बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

Share this:

Latest Updates