Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इजराइल में अगर अमेरिका का ब्रह्मास्त्र THAAD तैनात हुआ तो क्या होगा नजारा…

इजराइल में अगर अमेरिका का ब्रह्मास्त्र THAAD तैनात हुआ तो क्या होगा नजारा…

New Delhi news : वर्ल्ड पावर के रूप में ठीक समय पर अमेरिका अपने पावर का प्रदर्शन करता है। टीएचएएडी (टर्मिनल हाई अल्टीट्यूड एरिया डिफेंस) एक अमेरिकी मिसाइल डिफेंस सिस्टम है, जो बैलस्टिक मिसाइलों को काफी ऊंचाई पर ही नष्ट करने के लिए डिजाइन की गई है। यह मिसाइलों को उड़ान के लास्ट फेज में रोकता है और उन्हें नष्ट कर देता है। अगर अमेरिका का ब्रह्मास्त्र कहा जाने वाला यह ‘थाड’ इजराइल में तैनात हुआ तो सोचा जा सकता है कि युद्ध का नजारा क्या होगा।

इजराइल की रक्षा के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता

ध्यान दीजिए,  दक्षिणी लेबनान में यूएन पीस कीपिंग फोर्स पर हमले के बाद एक ज्वाइंट स्टेटमेंट आया है। यूनाइटेड नेशन इंटरिम फोर्स इन लेबनान की तरफ से आए संयुक्त बयान पर 34 देशों ने हस्ताक्षर किया। इन सब के बीच खबर है कि अमेरिका इसराइल को थाड रक्षा बैटरी प्रणाली भेजेगा। अमेरिका ने इजराइल की रक्षा के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए घोषणा की है कि वह अपनी उन्नत मिसाइल रक्षा प्रणाली थाड भेजेगा।

कैसे काम करती है थाड

थाड का रडार प्रणाली दुश्मन की बैलस्टिक मिसाइलों को ट्रैक करती है और फिर इंटरसेप्टर मिसाइल लॉन्च की जाती है, जो दुश्मन मिसाइल को हवा में नष्ट कर देती है। बैलस्टिक मिसाइलों के खिलाफ काफी असरदार है। थाड को अमेरिका ने दक्षिण कोरिया, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), गुआम में तैनात किया है। अब इसे इजराइल में भी तैनात किया जा रहा है। इसे स्थानीय और क्षेत्रीय रक्षा के लिए यूज किया जाता है।

Share this:

Latest Updates