Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दीपावली-छठ से पहले बिहार और झारखंड को मिली नयी ट्रेन की सौगात

दीपावली-छठ से पहले बिहार और झारखंड को मिली नयी ट्रेन की सौगात

Ranchi news, Indian Railway : दीपावली और छठ महापर्व से पहले भारतीय रेलवे ने झारखंड और उत्तर प्रदेश को बड़ी सौगात दी है। इसका फायदा बिहार के यात्रियों को भी मिलेगा। पर्व-त्योहारों के सीजन में बिहार और झारखंड की ट्रेनों में होनेवाली भीड़ में भी कमी आयेगी। रेलवे ने इस ट्रेन के टाइम-टेबल और उसके स्टॉपेज की डिटेल शेयर कर दी है।

भारतीय रेलवे ने कहा है कि राजधानी रांची से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनाव क्षेत्र गोरखपुर के बीच चलनेवाली ट्रेन का नाम रांची-गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस होगा। नयी साप्ताहिक ट्रेन (18629-18630 रांची-गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस) एक नवंबर से नियमित रूप से चलेगी। ट्रेन संख्या 18629 रांची-गोरखपुर ट्रेन 01 नवम्बर से प्रत्येक शुक्रवार को शाम 4:50 बजे रांची से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 18630 गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस 02 नवम्बर से प्रत्येक शनिवार को दोपहर 03:30 बजे गोरखपुर से रवाना होगी और अगले दिन यानी रविवार को सुबह 09:25 बजे रांची पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

यह ट्रेन मुरी, बोकारो, चंद्रपुरा, धनबाद, चितरंजन, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह पर ठहरेगी।

Share this:

Latest Updates