Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

वायनाड में प्रियंका से मुकाबिल होंगी भाजपा की नव्या हरिदास

वायनाड में प्रियंका से मुकाबिल होंगी भाजपा की नव्या हरिदास

New Delhi news : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नव्या हरिदास को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इस सीट पर नव्या का मुकाबला कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा से होगा। यहां मतदान 13 नवंबर को होगा और परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

नव्या हरिदास एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं, जिन्होंने 2007 में केएमसीटी इंजीनियरिंग कॉलेज, कालीकट विश्वविद्यालय से बी.टेक की डिग्री प्राप्त की है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के अनुसार, नव्या पर कोई आपराधिक मामला नहीं है और उनके पास 1,29,56,264 रुपये की संपत्ति है। एडीआर के अनुसार, उन पर 1,64,978 रुपये की कुल देनदारी भी है। उनके ट्विटर प्रोफाइल के अनुसार, वह कोझिकोड निगम में पार्षद हैं और वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की राज्य महासचिव हैं। अपने फेसबुक पेज पर, वह खुद को भाजपा संसदीय दल की नेता और बीजेएमएम की राज्य महासचिव बताती हैं।

Share this:

Latest Updates