Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

CRICKET AND BOLLYWOOD:केएल राहुल और अथिया शेट्टी 2022 में नहीं करेंगे शादी, विवाह के बाद बनेंगे रणबीर-आलिया के पड़ोसी

CRICKET AND BOLLYWOOD:केएल राहुल और अथिया शेट्टी 2022 में नहीं करेंगे शादी, विवाह के बाद बनेंगे रणबीर-आलिया के पड़ोसी

बॉलीवुड और क्रिकेट का मिलन कोई नई बात नहीं है। अब तक कई क्रिकेटर्स बॉलीवुड एक्ट्रेस को अपना जीवनसाथी बना चुके हैं। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ने जा रहा है। गत तीन साल से बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल को डेट कर रही हैं। दोनों की शादी को लेकर अफवाहें उड़ती रहती हैं। लेकिन अब ऐसा सुनने में आ रहा है कि यह कपल साल 2022 में शादी नहीं करेगा। कपल फिलहाल किराए के मकान में रहेगा और इत्तेफाक से ये मकान रणबीर-आलिया के घर ‘वास्तु’ के करीब ही है।

किराए के मकान में रहेंगे राहुल-अथिया

पहले जब दोनों की शादी की अफवाहें उड़ी थीं तो उस दौरान यह सुनने में आ रहा था कि कपल बांद्रा के कार्टर रोड पर 4 BHK बंगला लेगा। यह बंगला वे किराये पर लेने वाले थे और इसका रेंट 10 लाख रुपये हर महीने था। लेकिन अब दोनों की शादी को लेकर अफवाहें ठंडी हो गई हैं और इस साल दोनों के शादी करने की उम्मीद भी नहीं है। अब ताजा मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आ रही है कि यह कपल मुंबई के पाली हिल की एक बड़ी बिल्डिंग में 9वां फ्लोर ले रहे हैं। इसका इंटीरियर डिजाइन खुद सुनील शेट्टी की वाइफ माना शेट्टी करेंगी। सभी जानते हैं कि माना एक जानी-मानी इंटीरियर डिजाइनर हैं। कपल पर्मानेन्टली संधू पैलेस नाम की बिल्डिंग में अपना आशियाना बना रहा है। खबरें हैं कि जब भी कपल शादी करेगा तो इसी जगह शिफ्ट होगा। अभी इसका कन्स्ट्रक्शन पूरा नहीं हुआ है। खास बात यह है कि इस बिल्डिंग के दो बिल्डिंग आगे रणबीर-कपूर और आलिया भट्ट का घर वास्तु है। मतलब केएल राहुल और अथिया शेट्टी अब रणबीर-आलिया के पड़ोसी होने जा रहे हैं।

केएल राहुल लगा चुके हैं इस आईपीएल में 2 शतक

केएल राहुल की बात करें तो क्रिकेटर के शानदार खेल की मदद से भारतीय टीम में उनका रुतबा बढ़ा है। फिलहाल आईपीएल में उनका शानदार खेल जारी है। गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी भी उन्हें स्टेडियम में चीयर करते नजर आती हैं। कुछ समय पहले तो उनका मैच देखने के लिए होने वाले ससुर सुनील शेट्टी भी पहुंचे थे। मगर अफसोस कि उस मैच में केएल राहुल जीरो पर आउट हो गए थे।

Share this:

Latest Updates