Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गरीबी का कठोर दंश : भूख से तड़प रहे बच्चे को मां ने फेंक दिया नहर में, इसके बाद…

गरीबी का कठोर दंश : भूख से तड़प रहे बच्चे को मां ने फेंक दिया नहर में, इसके बाद…

Rohtas news, Bihar news : गरीबों का डांस ममता का गला घोट सकती है और इसका परिणाम अत्यंत त्रासद्ध होता है ऐसी ही घटना बिहार के रोहतास में सामने आई है। बताया जाता है कि यहां  एक मां को भूख से तड़प रहे बच्चे का रोना नहीं देखा गया। उसने अपने कलेजे के टुकड़े को  15 फीट गहरे नहर में फेंका। फिर खुद भी कूद गई। गनीमत रही कि समय रहते दोनों को बचा लिया गया।

पति है नशेड़ी

जैसा कि बताया जा रहा है, करगहर के सेमरी निवासी अजय राम की पत्नी राजकुमारी देवी ने बताया कि उसका पति नशेड़ी है। वो नशा करता है, लेकिन घर चलाने के लिए खर्चा नहीं देता है। पैसे नहीं रहने की वजह से वो बच्चे का पालन पोषण नहीं कर पाती थी। पति से जब इस संबंध में बात करते हैं तो वो झगड़ने लगता है। मैं तो मां हूं, मुझे बच्चे का रोना नहीं देखा गया। इस कारण उसे गलत कदम उठाना पड़ा। महिला को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।

BDO ने दिया मदद का भरोसा

इस बात की सूचना मिलने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी महिला से मिलने थाने पर पहुंचे। महिला को मदद का भरोसा दिलाया। महिला का राशन कार्ड बनाने का आश्वासन दिया और राशन की व्यवस्था कराई। महिला को अपने किए पर पछतावा है।

Share this:

Latest Updates