Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

लखनऊ के अनाथालय से भागी सभी बच्चियां पकड़ीं गईं

लखनऊ के अनाथालय से भागी सभी बच्चियां पकड़ीं गईं

Lucknow news : लखनऊ के अनाथालय से भागी सभी लड़कियां बरामद कर ली गई हैं। 6 लड़कियों को बिहार के सिवान से बरामद किया गया है, जबकि एक लड़की शनिवार को अयोध्या के इनायतनगर में मिली। दो को पुरनिया चौराहे से पकड़ा गया था। बीते गुरुवार की रात 9 नाबालिग लड़कियां खिड़की की ग्रिल काटकर फरार हो गई थीं। सभी की उम्र 16-17 के बीच है। शुक्रवार सुबह गिनती होने पर लड़कियों के फरार होने की जानकारी मिली थी। इसपर संचालिका ने पुलिस और अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर केस दर्ज कर तलाश में लगी थी। दो लड़कियों को करीब 3 घंटे बाद बरामद किया गया था। वे पुरनिया के पास बस का इंतजार कर रही थीं। इनमें से एक जम्मू और दूसरी बहराइच की रहने वाली है। उन्होंने कहा कि हमें पढ़ाई करना है, लेकिन यहां कोई पढ़ाता नहीं है।

Share this:

Latest Updates