Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दिल्ली से धनबाद पहुंचे भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा का भव्‍य स्वागत

दिल्ली से धनबाद पहुंचे भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा का भव्‍य स्वागत

 चौथी बार मिला धनबाद विधानसभा से टिकट

Dhanbad news : धनबाद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा को चौथी बार टिकट मिलने के बाद दिल्ली से धनबाद लौटने पर उन्हे स्टेशन पर हजारों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। धनबाद स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्‍य स्वागत किया। स्टेशन पर उनके स्वागत के बाद, राज सिन्हा ने धनबाद में विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने धनबाद विधानसभा की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की और समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। राज सिन्हा ने कहा, झारखंड में यदि भाजपा की सरकार बनती है, तो हमारी प्राथमिकता संगठित अपराध को समाप्त करना होगी। धनबाद की जनता को मैं यह विश्वास दिलाना चाहता हूं कि मैंने जो आधारभूत संरचना खड़ी करने का संकल्प लिया है, उसे जरूर पूरा करूंगा। उन्होंने कहा कि धनबाद विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं जैसे गलियों और मोहल्लों की सड़कें, नालियों की समस्या और पानी की समुचित व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी। उनका उद्देश्य क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं को पूरा करना और धनबाद के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।

Share this:

Latest Updates