Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कांग्रेस ने जारी की 21 प्रत्याशियों की पहली सूची, जमशेदपुर पूर्वी से डॉ. अजय कुमार और झरिया से पूर्णिमा नीरज को टिकट

कांग्रेस ने जारी की 21 प्रत्याशियों की पहली सूची, जमशेदपुर पूर्वी से डॉ. अजय कुमार और झरिया से पूर्णिमा नीरज को टिकट

Jharkhand news : कांग्रेस ने सोमवार की देर रात 21 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि मंगलवार दोपहर तक अन्य प्रत्याशी के नाम तय कर लिए जाएंगे। 70 प्रतिशत प्रत्याशी के नाम चयनित हो चुके हैं। खुशी की बात है कि इस बार हमारे गठबंधन में माले जुड़ा है। पूरी उम्मीद है कि झारखंड में गठबंधन पिछली बार की अपेक्षा ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करेगा और हम फिर से राज्य में अपनी सरकार बनाएंगे।

प्रत्याशियों के नाम पर दिल्ली में हुआ मंथन

पार्टी के प्रत्याशियों के नाम पर दिल्ली में मंथन किया। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, महासचिव केसी वेणुगोपाल मौजूद रहे।

प्रत्याशियों की सूची

विधानसभा क्षेत्र. प्रत्याशी
जामताड़ा – डा. इरफान अंसारी
जरमुंडी – बादल पत्रलेख
पोड़ैयाहाट – प्रदीप यादव
महगामा – दीपिका पांडेय सिंह
बड़कागांव – अंबा प्रसाद साहू
रामगढ़ – ममता देवी
मांडू – जयप्रकाश पटेल
हजारीबाग – मुन्ना सिंह
बेरमो – कुमार जयमंगल
झरिया – पूर्णिमा नीरज सिंह
बाघमारा – जलेश्वर महतो
जमशेदपुर पूर्वी – डा. अजय कुमार
जमशेदपुर पश्चिमी – बन्ना गुप्ता
जगन्नाथपुर – सोनाराम सिंकु
खिजरी – राजेश कच्छप
हटिया – अजयनाथ शाहदेव
मांडर – शिल्पी नेहा तिर्की
सिमडेगा – भूषण बाड़ा
कोलेबिरा – नमन विक्सल कोनगाड़ी
लोहरदगा – रामेश्वर उरांव
मनिका – रामचंद्र सिंह

Share this:

Latest Updates