Faridabad news : जिला प्रशासन ने मंगलवार को जिले में रह रहे सात पाकिस्तानी नागरिकों को भारतीय नागरिकता के पत्र सौंपे। जिलाधीश विक्रम सिंह ने मंगलवार को इन महिला-पुरुष नागरिकों को भारतीय संविधान के अनुपालना की हिन्दी में शपथ दिलायी।
जिले में भारतीय नागरिकता का इंतजार कर रहे पकिस्तान से आये सात और लोगों को जिलाधीश विक्रम सिंह ने मंगलवार को अपने कार्यालय में बुलाकर भारतीय नागरिकता के पत्र सौंपे। जिला प्रशासन ने सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नागरिकता संशोधन के तहत प्रदत्त अधिकारों के तहत राकेश प्रकाश, बेमला देवी, जीतो लाल, ज्ञान चंद, सीतन बाई, उम्मीद कुमार और हंसराज को भारत के नागरिक का प्रमाणपत्र दिये। इस मौके पर जिलाधीश विक्रम सिंह ने पकिस्तान से आये इन महिला-पुरुष नागरिकों को भारतीय संविधान की अनुपालना की शपथ दिलायी। सभी ने हिन्दी में शपथ ली।
फरीदाबाद में सात पाकिस्तानियों को मिली भारतीय नागरिकता

Share this:


