Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हिन्द केसरी पहलवान अभिजीत कटके के घर आयकर विभाग की छापेमारी

हिन्द केसरी पहलवान अभिजीत कटके के घर आयकर विभाग की छापेमारी

Mumbai news : महाराष्ट्र के मशहूर पहलवान हिन्द केसरी अभिजीत कटके पुणे जिले में स्थित वाघोली इलाके में स्थित आवास पर आयकर विभाग की टीम सोमवार को सुबह से छापेमारी कर रही है। आयकर विभाग ने छापेमारी का अधिकृत ब्योरा नहीं दिया है लेकिन इस छापेमारी से पुणे में खलबली मच गयी है। आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार की सुबह वाघोली स्थित अभिजीत कटके के आवास पर पहुंचकर छापेमारी शुरू की। हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय ने अजीत पवार के नजदीकी मंगलदास बांदल की शिवाजीराव भोसले बैंक घोटाला मामले में 85 करोड़ रुपये की सम्पत्ति जब्त की थी। अभिजीत कटके के आवास पर आयकर विभाग की टीम इसी सिलसिले में छापेमारी करके दस्तावेज खंगाल रही है। खबर लिखे जाने तक आयकर विभाग की छापेमारी जारी थी।

Share this:

Latest Updates