Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन का रेसिडेंस परमिट बढ़ाया गया, लेखिका ने अमित शाह को धन्यवाद दिया

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन का रेसिडेंस परमिट बढ़ाया गया, लेखिका ने अमित शाह को धन्यवाद दिया

New Delhi news : केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने निर्वासित बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन को दिये गये निवास परमिट को बढ़ा दिया है। इसके लिए लेखिका ने मंगलवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त किया है।

बांग्लादेश में इस्लामी कट्टरपंथियों की धमकियों के कारण तस्लीमा नसरीन पिछले दो दशकों से भारत में रह रही हैं। नसरीन ने सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से अमित शाह से भारत में अपने निवास परमिट के विस्तार का अनुरोध किया था।तस्लीमा नसरीन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए मंगलवार को एक्स पर पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने हाथ जोड़े इमोजी का प्रयोग किया है।

Share this:

Latest Updates