Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

DHANBAD : रंजीत साव की हत्या के बाद अमन सिंह गैंग के छोटू का मैसेज हुआ वायरल, बोला- जो भैया को इग्नोर करेगा वह मरेगा

DHANBAD : रंजीत साव की हत्या के बाद अमन सिंह गैंग के छोटू का मैसेज हुआ वायरल, बोला- जो भैया को इग्नोर करेगा वह मरेगा

धनबाद में अपराधियों का आतंक कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। लगता है यहां पुलिस प्रशासन की नहीं अपराधियों की चलती है। तभी तो यहां आए दिन अपराधी खुलेआम धमकी दे रहे हैं और उन पर कार्रवाई भी नहीं हो रही है। अब हाल में एक नया मैसेज वायरल हो रहा है।  मैं अमन सिंह गैंग से छोटू सिंह बोल रहा हूं, जो लोग दूसरे के चक्कर मे पड़ के उड़ रहे है न वो जाके रंजितवा का पोस्टमार्टम देख लो–उनका भी यही हाल होगा, प्रशासन और नेता सिर्फ आके सांत्वना देगा। वह भैया को इग्नोर करेगा वह मरेगा। ये धमकी भरा मैसेज अमन सिंह गैंग के खास गुर्गे छोटू सिंह ने व्हाट्सअप पर वायरल किया है। 

हालांकि पुलिस इस मैसेज पर अभी तक चुप्प है। मैसेज में टायर दुकानदार रंजीत साव के हत्या की जिम्मेवारी ली है।आगे मैसेज में लिखा है कि प्रशासन को क्या लगा कि 5 महीना से मीडिया को मैनेज कर गैंग को रोक लेंगे और तुमलोग को सांत्वना देंगे कि कुछ नही होगा। जो मुझे मिलेगा वो मरेगा।

अब 47 की गोली कराएंगे टेस्ट

सीसीटीवी में भी नही देख रहा कि मै कौन हूँ, या जानबूझकर तुमलोगों को बेवकूफ बना रहा प्रशासन। बोलो सबको सुरक्षा घेरे में रख ले और तुमलोग भी घर से निकलना बंद कर दो, निकलोगे तो मरोगे। कल पूरे दिन खोजा हु सबको, जो नही मिला उसकी किस्मत जो मिल गया उसका हश्र देख लो। बाकी जो भैया को इग्नोर कर रहा है, वह अपनी बारी का इन्तजार करो। इस बार 47 का गोली टेस्ट कराएंगे, जो गड़बड़ी करेगा या उसका सात देगा वह भी ऊपर जाएगा।

बारी- बारी से सबका नंबर आएगा

आगे लिखा है मेरे टारगेट में एक या दो नही है, जो भैया को इग्नोर किया है सब हैं। बस देखो किसे कितना जल्दी मेरे से मुलाकात करने का मौका मिलता है। सबका नंबर आएगा एक- एक करके, सब मरोगे और मैं ना ही किसी को भूलने वाला हूँ। अभी ये ट्रेलर था पिक्चर इस बार दिखाऊंगा तुम सबको। बोलो प्रशासन मीडिया मैनेज कर अपनी नाकामी छिपाए, मैं मौका दूंगा सबको, मीडिया को भी। बड़ा बड़ा न्यूज़ दूंगा जो किसी से मैनज नही होगा। इन्तजार करो नेक्स्ट धमाकेदार एपिसोड का ”छोटू सिंह।

लापता है शूटर आशीष रंजन उर्फ छोटू

बता दे कि शूटर आशीष रंजन उर्फ छोटू पुलिस मुखबिर नीरज तिवारी की हत्या के बाद से ही लापता है। इससे पहले उसने लाला खान की हत्या की थी। कुछ दिन पहले गोविंदपुर में पेट्रोल पंप में गोली चलने के बाद से ही पुलिस आशीष को खोजने में लगी थी, और अब नया कांड सामने आ गया है।

Share this:

Latest Updates