Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में राजनीतिक दलों का सहयोग अपेक्षित : के. रवि कुमार

आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में राजनीतिक दलों का सहयोग अपेक्षित : के. रवि कुमार

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की बैठक

स्टार प्रचारकों के वाहनों के लिए जारी किये जा रहे हैं पास

Ranchi News : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल विधानसभा निर्वाचन में अपने स्टार प्रचारकों के लिए वाहनों की सूची उपलब्ध करते हुए उनके पास संग्रहित कर लें। उन्होंने कहा कि स्टार प्रचारकों द्वारा इस्तेमाल में लाये जानेवाले वाहनों की सूची भी अवश्य उपलब्ध करा दें। वह बुधवार को निर्वाचन सदन में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे थे।
श्री कुमार ने कहा कि राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं तक आदर्श आचार संहिता के दिशा निर्देशों की वृहत जानकारी उपलब्ध करायें। स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान में सभी राजनीतिक दलों  से सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि नामांकन के साथ ही प्रत्याशियों के द्वारा प्रचार- प्रसार में किये जाने वाले खर्च की गणना करते हुए भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करना सुनिश्चित करें। 

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे


बैठक में श्री कुमार ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा विधानसभा निर्वाचन में आनेवाली किसी प्रकार की समस्या अथवा संशय की स्थिति के बारे में जाना। उसके बाद भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए  उसके निराकरण सम्बन्धी जानकारी भी उपलब्ध करायी। इस अवसर पर स्टार प्रचारकों द्वारा विमानों के इस्तेमाल से सम्बन्धित सभी तरह के संशय के समाधान हेतु एयरपोर्ट आथोरिटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक में समन्वय स्थापित कराते हुए सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया। बैठक में अगले मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक 30 अक्टूबर को अपराह्न 03 बजे से की जायेगी इसका भी निर्णय लिया गया। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा, ओएसडी गीता चौबे, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता सहित सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates