Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

6 अभ्यर्थियों ने किया नॉमिनेशन, 17 ने लिए नामांकन पत्र

6 अभ्यर्थियों ने किया नॉमिनेशन, 17 ने लिए नामांकन पत्र

Dhanbad News : बृहस्पतिवार को विधानसभा चुनाव के लिए सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया एवं टुंडी विधानसभा के लिए नामांकन किया गया। 38 सिंदरी विधानसभा के लिए झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की  उषा देवी ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता  विनोद कुमार के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।

IMG 20241024 WA0027 2

39 निरसा के लिए कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्सिस्ट लेनिनिस्ट) लिबरेशन के  अरुण चटर्जी ने निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम सप्लाई  जियाउल अंसारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।

IMG 20241024 WA0028 1

40 धनबाद विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार  कुमार कौशल ने निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी  राजेश कुमार के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।

IMG 20241024 WA0030 2

41 झरिया विधानसभा से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की  पूर्णिमा नीरज सिंह एवं निर्दलीय उम्मीदवार  सूरज सिंह ने निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम लॉ एंड ऑर्डर  पीयूष सिन्हा के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।

42 टुंडी विधानसभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा के  मथुरा प्रसाद महतो ने निर्वाची पदाधिकारी सह एलआरडीसी  दिलीप कुमार महतो के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।

वहीं विधानसभा चुनाव 2024 की अधिसूचना जारी होने के तीसरे दिन 17 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदे।

IMG 20241024 WA0029

आज 40 धनबाद विधानसभा के लिए सामान्य वर्ग के 5 व अनुसूचित जाति / जनजाति का 1, 41 झरिया विधानसभा के लिए सामान्य वर्ग में 3, 42 टुंडी के लिए सामान्य वर्ग के 4 व अनुसूचित जाति/ जनजाति का 1 तथा 43 बाघमारा विधानसभा के लिए सामान्य वर्ग में 3 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदे। जबकि 38 सिंदरी विधानसभा और 39 निरसा के लिए किसी ने नामांकन पत्र नहीं खरीदा।

Share this:

Latest Updates