Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

चुनाव क्विज 2024 की विजेता बनीं चाईबासा की  अलीशा निषाद

चुनाव क्विज 2024 की विजेता बनीं चाईबासा की  अलीशा निषाद

• राज्य के सभी मतदाताओं के बीच कराया गया था चुनाव क्विज 2024

मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक मतदाता अवश्य मतदान करें : के. रवि कुमार

Ranchi News : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक मतदाता अवश्य मतदान करें। मतदान को लोकतंत्र के त्योहार के रूप में मनाया जाना है। खुद तो मतदान करना ही है, अपने पूरे परिवार, आस पड़ोस, दोस्तों, परिजनों को भी मतदान के लिए प्रेरित करना है। वह गुरुवार को रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में चुनाव क्विज 2024 के फाइनल प्रतियोगिता के उपरांत विजेताओं के लिए आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
श्री कुमार ने कहा कि प्रायः देखा गया है कि ग्रामीण वोटर शहरी वोटर से अधिक सजग होकर मतदान में भाग लेते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए इस बार के मतदान में सभी पोलिंग पर्सनल को मतदान कराने के लिए कम से कम मतदाताओं को कतार में रहना पड़े, इस हेतु क्यू मैनेजमेंट सिस्टम की भी ट्रेनिंग दी गयी है। उन्होंने कहा कि चुनाव क्विज 2024 से युवा मतदाताओं को मतदान के प्रति ज्ञानवर्धन का प्रयास किया गया है।
विदित हो कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय झारखंड द्वारा स्टैट्स इंडिया के सहयोग से चुनाव क्विज 2024 का आयोजन 02 अक्टूबर को कराया गया था, जिसमें राज्य के सभी जिलों से एक-एक प्रतिभागी को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित परीक्षा से चयनित किया गया था। इन चयनित प्रतिभागियों के बीच गुरुवार को आर्यभट्ट सभागार में  अलग-अलग राउंड की प्रतियोगिता करायी गयी, जिसमें निर्णायक के रूप में सूरज कुमार, निबंधक सहयोग समितियां झारखंड, शशि रंजन, राज्य परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान एवं गोपिका आनन्द राज्य स्टेट आइकॉन पीडब्ल्यूडी शामिल थीं।

गोड्डा के नरेश प्रसाद यादव दूसरे और खूंटी के चंदन कुमार तीसरे स्थान पर रहे


प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पश्चिमी सिंहभूम ,चाईबासा की अलीशा निषाद रहीं, जिन्हें 50 हजार रुपये की राशि,  द्वितीय स्थान पर रहे गोड्डा के नरेश प्रसाद यादव को 30 हजार रुपये की राशि एवं तृतीय स्थान पर रहे खूंटी के चंदन कुमार को 20 हजार रुपये की पुरस्कार राशि के साथ सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा, संदीप सिंह, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय एवं रांची जिला निर्वाचन कार्यालय के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates