Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बीजेपी समर्थक पति बना झामुमो समर्थक, पत्नी ने उठा लिया ऐसा कदम कि…

बीजेपी समर्थक पति बना झामुमो समर्थक, पत्नी ने उठा लिया ऐसा कदम कि…

Jharkhand news : झारखंड में गढ़वा के भवनाथपुर में एक ऐसी घटना सामने आई है, जो चुनाव से जुड़ी है और इसे सुनकर आप आश्चर्य करेंगे। जानकारी के अनुसार, यहां एक बीजेपी समर्थक इस चुनाव में झामुमो का समर्थक बन गया, तो इसके खिलाफ पत्नी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उसके कीटनाशक खाने के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। फिर परिजनों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक केंद्र पहुंचाया। वहां प्रारंभिक इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला की पहचान अंजली देवी के रूप में हुई है।

पत्नी को अच्छा नहीं लगा यह काम

इस संबंध में ग्रामीण मानिक सिंह के अनुसार, महिला का पति पहले BJP विधायक भानु प्रताप शाही का समर्थक था। हाल ही में उसने झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी अनंत प्रताप देव का समर्थन करना शुरू कर दिया। पति के दल बदलने से पत्नी अंजली देवी नाराज थी। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद अंजली देवी ने गुस्से में आकर कीटनाशक खा लिया।

Share this:

Latest Updates