Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मुम्बई से कंडला आ रही फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी

मुम्बई से कंडला आ रही फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी

• कंडला हवाईअड्डे पर पुलिस ने विमान की सघन जांच की


Bhuj News : मुम्बई से कंडला आ रही स्पाइस जेट एयरलाइन्स के विमान को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। स्पाइस जेट एयरलाइन्स के एक्स एकाउंट पर मुम्बई-कंडला फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद कच्छ पूर्व की पुलिस समेत विभिन्न जांच और सुरक्षा एजेंसियों ने कंडला हवाईअड्डे पर जांच की है।
कंडला हवाईअड्डा प्राधिकरण के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है। एक अधिकारी के अनुसार स्पाइस जेट के एक्स अकाउंट पर बम सम्बन्धी धमकी के बाद कम्पनी ने इसकी जानकारी हवाईअड्डा प्राधिकरण को दी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को इसकी जानकारी दी गयी। हवाईअड्डा पर विमान आने से पहले सभी सुरक्षा व जांच एजेंसियां कंडला हवाईअड्डा पर पहुंच गयीं। विमान के कंडला हवाईअड्डा पर उतरने के बाद यात्रियों और उनके सामान की जांच की गयी। जांच में किसी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की गयी है।

Share this:

Latest Updates