Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इस देश के समुद्री तट पर मिले बिना सिर वाले पेंग्विंस, हैरत में में वैज्ञानिक…

इस देश के समुद्री तट पर मिले बिना सिर वाले पेंग्विंस, हैरत में में वैज्ञानिक…

ऑस्ट्रेलिया (Australia) से चकित करने वाला मामला सामने आया है। यहां के समुद्री तटों का नजारा देखकर वैज्ञानिक हैरत में पड़ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया में समुद्री तटों पर एक दर्जन से ज्यादा पेंग्विन बहकर आए हैं, जिनके सिर कटे हुए हैं। वैज्ञानिक जांच में जुट गए हैं आखिर पैंग्विन के सिर गायब होने की क्या वजह है। 

दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के फ्लेरीयू प्रायद्वीप पर सिर्फ अप्रैल महीने में ही 20 पेंग्विंस के शव समुद्री तट पर पाए गए हैं जो बेहद परेशान करने वाले हैं। साल 2021 में इस इलाके में मरने वाले पेंग्विंस से बहुत ज्यादा यह आंकड़ा है। इनका अध्ययन करने के लिए स्टीफन हेजेस मरे हुए पैंग्विंस के शवों को इकट्ठा कर रहे हैं। वह जानना चाहते हैं कि इनके सिर कैसे गायब हुए हैं और इसके पीछे की क्या वजह है? पैंग्विन की हो रही मौतों में इंसानों का हाथ होने से इंकार कर दिया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि इनकी मौत समुद्र में ही हो रही है।

ऑस्ट्रेलिया में समुद्री तटों पर पैंग्विन के शरीर के अलावा उनके कटे सिर भी पाए गए हैं। स्टीफन हेजेस का कहना है कि जहां पर सिर कटे पैंग्विन मिले हैं उस इलाके में भारी संख्या में जहाज हैं। उन्होंने संभावना जताई है कि नाव के पंखों में फंसने की वजह से पैंग्विन की मौत हुई हो।

Share this:

Latest Updates