Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भाजपा के सदस्यों की संख्या हुई दस करोड़ के पार, नड्डा ने लोगों का जताया आभार

भाजपा के सदस्यों की संख्या हुई दस करोड़ के पार, नड्डा ने लोगों का जताया आभार

New Delhi news : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दस करोड़ सदस्य बन गये हैं। शुक्रवार को यह जानकारी साझा करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि राष्ट्रीय सदस्यता अभियान- 2024′ के अंतर्गत 10 करोड़ सदस्य बनाने की प्रक्रिया पूर्ण हुई है। उन्होंने सभी नवागत सदस्यों का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया।
जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर-कमलों से 02 सितम्बर को आरम्भ हुए इस अभियान में हर वर्ग के लोगों के जुड़ने की शृंखला जारी है। संगठन के हमारे कोटिश: कर्मठ कार्यकर्ताओं के अथक श्रम से प्राप्त यह ऐतिहासिक उपलब्धि गौरवान्वित करनेवाली है। उन्होंने कहा कि मोदी के प्रति जन-जन के स्नेह और भाजपा पर अटूट विश्वास के लिए समस्त देशवासियों का हृदय से आभार।

Share this:

Latest Updates