Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गुजरात : विमानों के बाद अब राजकोट के 10 बड़े होटलों को बम से उड़ाने की धमकी

गुजरात : विमानों के बाद अब राजकोट के 10 बड़े होटलों को बम से उड़ाने की धमकी

• ईमेल पर धमकी मिलने के बाद पुलिस और जांच एजेंसियों ने बढ़ायी सतर्कता

Rajkot news : राजकोट के 10 प्रख्यात होटलों को बम से उड़ाने के बारे में धमकी भरे ई-मेल मिलने के बाद पुलिस समेत सभी जांच एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। सभी होटलों में डॉग स्क्वॉड समेत बम निरोधक दस्ते के साथ तलाशी ली जा रही है। राजकोट के फाइव स्टार होटल इम्पीरियल पैलेस समेत सयाजी होटल, सिजन्स होटल, होटल ग्रांड रेजन्सी समेत इन 10 होटलों को एक साथ ई-मेल भेजा गया है। राजकोट में होनेवाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान जिस इम्पीरियल पैलेस और सयाजी होटल में क्रिकेट खिलाड़ी रुकते हैं, वहां भी ई-मेल से धमकी दी गयी है।

क्राइम ब्रांच से सूचना मिली

मामले में ए डिवीजन के पीआई आर जी बारोट ने बताया कि क्राइम ब्रांच से हमें सूचना मिली है कि इस प्रकार का ईमेल आया है। इसके बाद हमने ए डिवीजन क्षेत्र के भाभा होटल, ज्योति होटल, इम्पीरियल होटल में चेकिंग की कार्रवाई की है। होटलों को दिन के 12.45 बजे ई-मेल भेजा गया। इसमें अंग्रेजी में लिखा गया था, ‘मैंने तुम्हारे होटल के सभी स्थानों पर बम रखा है, बम कुछ घंटों में ब्लास्ट होगा। आज कई निर्दोष लोगों की जान जायेगी, जल्दी करो और होटल खाली करो। ई-मेल करनेवाले ने अपना नाम केन दिन बताया है।’

ई-मेल मिलने के बाद होटलों में हड़कम्प मंच


ई-मेल मिलने के बाद होटलों में हड़कम्प मंच गया। पुलिस को सूचना दी गयी, जिसके बाद स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) क्राइम ब्रांच, लोकल क्राइम ब्रांच (एलसीबी), पीसीबी समेत बम स्क्वॉड मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गये हैं। पुलिस के अनुसार समाचार लिखे जाने तक किसी तरह की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

Share this:

Latest Updates