Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

धरती पर लौट आए अंतरिक्ष में फंसे चार अंतरिक्ष यात्री, अभी तक सुनीता विलियम्स…

धरती पर लौट आए अंतरिक्ष में फंसे चार अंतरिक्ष यात्री, अभी तक सुनीता विलियम्स…

New Delhi news : भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स व अन्य अंतरिक्ष यात्री कुछ तकनीकी कारणों से महीनों से अंतरिक्ष में फंसे हुए थे। अपडेट जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को उनमें से चार धरती पर लौट आए, लेकिन सुनीता विलियम्स अभी नहीं लौटी हैं।

सुनीता के नहीं लौटने पर उठ रहा सवाल

इंटरनेशनल मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से सप्ताह के मध्य में रवाना होने के बाद ‘स्पेस एक्स’ के कैप्सूल में लौटे ये अंतरिक्ष यात्री पैराशूट की मदद से फ्लोरिडा के तट के पास मैक्सिको की खाड़ी में उतरे। जो अंतरिक्षयात्री वापस लौटे हैं, उनकी जगह पर गए स्टारलाइन के दो अंतरिक्ष यात्री भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स और ‘टेस्ट पायलट’ बुच विलमोर का मिशन आठ दिनों से बढ़कर आठ महीने का हो गया है। अभी उनकी वापसी का कोई डेट तय नहीं है।

2 माह पहले ही लौटना था

अंतरिक्ष से वापस लौटे इन तीन अमेरिकी और एक रूसी अंतरिक्ष यात्री को दो महीने पहले ही धरती पर लौटना था, पर बोइंग के नए ‘स्टारलाइनर अंतरिक्ष कैप्सूल’ में समस्या आ जाने के कारण उनकी वापसी में देरी हुई। बता दें कि ‘स्पेस एक्स’ ने मार्च में नासा के मैथ्यू डोमिनिक, माइकल बैरेट और जीनेट एप्स और रूस के एलेक्जेंडर ग्रेबेंकिन को अंतरिक्ष भेजा था। स्पेसएक्स ने चार सप्ताह पहले दो और अंतरिक्ष यात्रियों को भेजा था। ये सभी फरवरी तक वहीं रहेंगे।

Share this:

Latest Updates