Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दुख की घड़ी में लोहार विकास मंच ने श्राद्धकर्म के लिए की राशन की व्यवस्था

दुख की घड़ी में लोहार विकास मंच ने श्राद्धकर्म के लिए की राशन की व्यवस्था

Dhanbad News : स्व बुद्धू कर्मकार महुदा देवघरा नीचे टोला के पुत्र का राजकुमार कर्मकार का निधन विगत दिनों हो गया था। उन्हें चार पुत्री और एक पुत्र है जो अभी छोटे -छोटे हैं।  इसकी जानकारी लोहार विकास मंच को यशवंत राणा के माध्यम से हुई उन्होंने मंच से ब्रह्म भोज की व्यवस्था का प्रस्ताव रखा, यशवंत राणा ने अध्यक्ष लखी शर्मा से यह गुहार लगाई कि उनके मौसा का परिवार इतना सक्षम नहीं है कि वह उनका ब्रह्म भोज कर सके। मंच के  अध्यक्ष लखी विश्वकर्मा और उनकी टीम ने यथाशीघ्र सरसो तेल 7 किलो, रिफाइन 7 किलो, मैदा 15 किलो, चावल 1 पैकेट, आटा 1 पैकेट, आलू बोरा की व्यवस्था की गई तथा टेंपो के माध्यम से यशवंत राणा के भाई करण राणा को सुपुर्द किया। इस नेक कार्य में  अरविंद विश्वकर्मा, दीपक कर्मकार,  दिवाकर विश्वकर्मा,  ओमकार शर्मा का योगदान रहा। इस दुख की घड़ी में लोहार विकास मंच राजकुमार कर्मकार की आत्मा की शांति की कामना करता है।

Share this:

Latest Updates