Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रांची, मुंबई और चेन्नई के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने पुणे में खरीदा आलीशान आशियाना

रांची, मुंबई और चेन्नई के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने पुणे में खरीदा आलीशान आशियाना

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी हमेशा खबरों में बने रहते हैं। एमएस धोनी के चाहने वाले देश में ही नही, बल्कि पूरी दुनिया में मौजूद हैं। इन दिनों धोनी अपने नए आशियाने को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए है, जिसे उन्होंने हाल ही में पुणे के पिंपरी चिंचवड में खरीदा है। बता दे धोनी का यह नया आशियाना रावेत के एस्टाडो प्रेसिडेंशियल सोसाइटी में है। माही के इस नए घर की कीमत का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है, पर इनका ये घर दिखने में काफी खुबसूरत और आलिशान नजर आ रहा है। मालूम हो कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपने रहने के लिए रांची में दो शानदार आवास बनाए हैं। एक आवास रांची के हरमू में मौजूद है तो दूसरा आवास शहर से कुछ दूर स्थित है। यह धोनी का फार्म हाउस है। रांची के अलावा धोनी ने चेन्नई और मुंबई में भी अपना आशियाना बनाया है।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं धोनी की पत्नी

धोनी की पत्नी साक्षी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी और अपने परिवार की खुबसूरत तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं, जो काफी वायरल हो जाती हैं। पिछले ही साल साक्षी धोनी ने अपने मुंबई वाले नए घर की कुछ तस्वीरे शेयर की थीं।|बता दे धोनी का यह घर अभी अंडरकंस्ट्रक्शन है और इसमें काम चल रहा है और जल्द ही ये घर बनकर तैयार हो जायेगा।

कभी दो कमरे के घर में रहा करते थे धोनी

बता दे आज के समय में महेंद्र सिंह धोनी जहां चार आलिशान घर और एक फार्महाउस के मालिक बन चुके हैं। मालूम हो कि धोनी का बचपन रांची के मेकान कॉलोनी में 2 कमरे के घर में बिता है। लेकिन धोनी ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और काबिलियत के दम पर आज अपनी एक अलग पहचान और मुकाम हासिल कर चुके हैं। बता दें जब धोनी ने अपने करियर की शुरुआत की थी और इन्हें सफलता मिलनी शुरू हो गयी थी तब धोनी ने साल 2009 में हरमू रोड पर तीन मंजिला मकान बनाया था, जिसका नाम शौर्य रखा था। वह इस घर में करीब 8 साल तक रहे। हालांकि इस घर में अभी भी धोनी का आना- जाना लगा रहता है।

Share this:

Latest Updates