Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इस मादा कुत्ते की खासियत जानकर चौंक जाएंगे आप, इंसानों की तरह सज-धज कर…

इस मादा कुत्ते की खासियत जानकर चौंक जाएंगे आप, इंसानों की तरह सज-धज कर…

London news : बात इंग्लैंड के एक मादा कुत्ते की है। ऐसा कुत्ता जिसकी स्टाइल की नकल लोग करते हैं। यह कुत्ता इंसानों की तरह सज धज कर कमाई करने में सक्षम है। इस कुत्ते की स्टाइल किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। हर महीने वो इतना कमा लेता है, जितना 9-5 की नौकरी करने वाले बहुत से लोग नहीं कमा पाते होंगे।

25 साल के माली ने पाला है इस कुत्ते को

डेली स्टार न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, कोवेंट्री के रहने वाले 25 साल के कैलम बार्बर  एक माली हैं। उनके पास ही है केन कॉर्सो नाम की ब्रीड का यह कुत्ता है। इसका नाम मिस्ट  है। मिस्ट 2 साल की मादा है पर वो दिखने में आम कुत्तों जैसी नहीं है। वो इसलिए क्योंकि मिस्ट को उसका मालिक इंसानों की तरह सजाता-धजाता है और स्टाइलिश अंदाज में तैयार करता है। कैलम ने मिस्ट को तब खरीदा था जब वो 8 हफ्ते का था।

हर माह ₹100000 है इस कुत्ते की कमाई

रिपोर्ट से पता चलता है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर मिस्ट के वीडियोज वायरल होते रहते हैं। वीडियो में कुत्ता साइकिल पर बैठे, चश्मा लगा और स्टाइलिश कपड़े पहने भी नजर आता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि उसके वीडियोज टिकटॉक पर इतने वायरल हो रहे हैं कि टिकटॉक व्यूज से उसे पैसे मिल रहे हैं। साथ ही यूनिवर्सल और एक्सपीडिया जैसी कंपनियां भी कोलैबोरेट कर रही हैं। इस तरह वो करीब 1 लाख रुपये महीना तक कमा लेता है।

Share this:

Latest Updates