Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सिर्फ दो रोटियां के लिए इतनी घिनौनी हरकत, शख्स कैसे बन गया खून का प्यासा…

सिर्फ दो रोटियां के लिए इतनी घिनौनी हरकत, शख्स कैसे बन गया खून का प्यासा…

New Delhi news : माना कि लोभ, लालच और ईर्ष्या के कारण आदमी कभी भी ऐसा कुछ कर जाता है, जो घिनौना और शर्मनाक होता है, लेकिन धनतेरस के दिन जो दिल्ली में हुआ, उससे मानवता शर्मसार होती है। बताया जाता है कि दिल्ली के बवाना में दो रोटी के लिए एक आदमी की जान ले ली गई। यहां एक कर्मचारी ने दूसरे कर्मचारी को बालकनी से धक्का दे दिया। इससे उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी फैक्ट्री से भाग गया। बाद में उसे पकड़ लिया गया। अन्य फैक्ट्री कर्मचारियों की प्रत्यक्षदर्शियों की रिपोर्ट के आधार पर असलम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस जांच कर रही है।

धक्का देकर छत से गिरा दिया

जब कर्मचारी राम प्रकाश फैक्ट्री की चौथी मंजिल को सजा रहा था, तभी आरोपी असलम दूसरी फैक्ट्री की छत पर टहल रहा था। आरोपी ने राम प्रकाश से दो रोटियां मांगी, लेकिन उसने मना कर दिया। उसने आरोपी से अपने पैसे से रोटियां लाने को भी कहा, जिससे असलम भड़क गया। आरोपी ने राम प्रकाश को गाली देना शुरू कर दिया। इसके बाद यह बहस हाथापाई में बदल गई। आरोपी ने पीड़ित को पीटा और उसे घसीटकर बिल्डिंग के सामने ले गया। असलम ने राम प्रकाश को धक्का दिया, जिससे वह बिल्डिंग की चौथी मंजिल से गिर गया और उसकी मौत हो गई।

Share this:

Latest Updates