Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

छठ पर्व पर उप्र-बिहार जानेवालों के लिए आज दिल्ली से चलेंगी 41 ट्रेन

छठ पर्व पर उप्र-बिहार जानेवालों के लिए आज दिल्ली से चलेंगी 41 ट्रेन

New Delhi News: छठ पर उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर जानेवाले यात्रियों के लिए उत्तर रेलवे 02 नवम्बर को 71 विशेष रेलगाड़ियां का संचालन करेगा। इनमें से 41 विशेष रेलगाड़ियां दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों से बन कर चलेंगी।

त्योहारों के अवसर पर भारतीय रेलवे द्वारा 7,296 विशेष गाड़ियां चलायी जा रही हैं


उत्तर रेलवे ने शुक्रवार को कहा कि त्योहारों के अवसर पर भारतीय रेलवे द्वारा 7,296 विशेष गाड़ियां चलायी जा रही हैं, जबकि पिछले साल 4,500 विशेष गाड़ियां चलायी गयी थीं। भारतीय रेल ने छठ पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों से बनकर चलनेवाली 41 विशेष रेलागड़ियों में से सबसे अधिक 14 ट्रेन नयी दिल्ली से चलेंगी। इसके बाद आनंद विहार से 12, दिल्ली जंक्शन से 08, हजरत निजामुद्दीन से 06 और दिल्ली छावनी से 01 ट्रेन शामिल है।


नयी दिल्ली से चलनेवाली 14 रेलगाड़ियों में प्रमुख हैं-

रेलगाड़ी संख्या 04070 नयी दिल्ली से 00.20 बजे रवाना होगी और राजगीर 21 बजे पहुंचेगी। रेलगाड़ी संख्या 04054 नयी दिल्ली से 14.20 बजे रवाना होगी और बरौनी जंक्शन 11 बजे पहुंचेगी। रेलगाड़ी संख्या 02248 नयी दिल्ली से 0825 बजे रवाना होगी और पटना जंक्शन पर 20.30 बजे पहुंचेगी। रेलगाड़ी संख्या 04036 नयी दिल्ली से 12 बजे रवाना होगी और भागलपुर जंक्शन पर 10 बजे पहुंचेगी। रेलगाड़ी संख्या 02564 नयी दिल्ली से 17.55 बजे रवाना होगी और बरौनी जंक्शन पर 15.10 बजे पहुंचेगी। रेलगाड़ी संख्या 02570 नयी दिल्ली से 12.15 बजे रवाना होगी और दरभंगा जंक्शन 10 बजे पहुंचेगी।


आनंद विहार से चलने वाली 12 रेलगाड़ियां में प्रमुख हैं-

रेलगाड़ी संख्या 04032 आनन्द विहार टर्मिनल से 5.15 बजे रवाना होगी और सहरसा जंक्शन पर 10.30 बजे पहुंचेगी। रेलगाड़ी संख्या 04044 आनन्द विहार टर्मिनल से 23.15 बजे रवाना होगी और गोरखपुर जंक्शन 14 बजे पहुंचेगी। रेलगाड़ी संख्या 03576 आनन्द विहार टर्मिनल से 10.15 बजे रवाना होगी और आसनसोल जंक्शन 10.20 बजे पहुंचेगी। रेलगाड़ी संख्या 05220 आनन्द विहार टर्मिनल से 8 बजे रवाना होगी और मुजफ़्फरपुर जंक्शन पर 00.45 बजे पहुंचेगी।
रेलगाड़ी संख्या 04080 दिल्ली जंक्शन से 19.30 बजे रवाना होकर वाराणसी जंक्शन 09.45 बजे पहुंचेगी। रेलगाड़ी संख्या 02418 दिल्ली जंक्शन से 09.30 बजे रवाना होगी और प्रयागराज जंक्शन 19.45 बजे पहुंचेगी। रेलगाड़ी संख्या 04034 दिल्ली जंक्शन से 23.45 बजे रवाना होकर जयनगर 23 बजे पहुंचेगी।

Share this:

Latest Updates