Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मजदूरों संग घर पर पुट्टी लगाते दिखे राहुल, मजदूरों की जानी समस्याएं

मजदूरों संग घर पर पुट्टी लगाते दिखे राहुल, मजदूरों की जानी समस्याएं

पेंटर बने राहुल गांधी ने शेयर किया वीडियो  

New Delhi News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियों में राहुल गांधी पेंटर बने हैं और मजदूरों संग 10 जनपथ में घर में पुट्टी करते नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी का यह प्रयास पेंटरों और कुम्हारों के जीवन में आने वाली कठिनाइयों का जानने के लिए था। इसी वीडियो में राहुल गांधी को यह कहते हुए सुना जा सकता है…”मेरे पिता की मृत्यु यहीं हुई थी, इसलिए मैं इस घर का बहुत बड़ा प्रशंसक नहीं हूं।” बता दें कि उनकी मां और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी इसी बंगले में वर्षों से रह रही हैं। यूपीए सरकार के दौरान यह घर सत्ता का केन्द्र हुआ करता था। राहुल गांधी ने करीब 09 मिनट का यह वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, “एक दीवाली उनके साथ, जिनकी मेहनत से रौशन है भारत।” इस वीडियो में उनके भांजे और वायनाड से उपचुनाव लड़ रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में राहुल गांधी कहते हैं, आमतौर पर जब हम दीवाली मानते हैं, तो हम उन लोगों से बात नहीं करते हैं, जो हमारे घर में खुशियां लाते हैं। मैं आज उनसे बात करके उनकी परेशानी जानना चाहता हूं। इस वीडियो के जरिये राहुल गांधी और उनके भांजे ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं। 

मजदूरों की सुनीं समस्याएं

दीवार पर पुट्टी लगाते हुए राहुल ने मजदूरों से बात कर उनकी समस्याओं को सुना। कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक “एक्स” हैंडल से तस्वीरें शेयर करते हुए यह जानकारी साझा की गयी है। कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “जननायक राहुल गांधी ने पेंटर साथियों के काम में हाथ बंटाया और उनके काम से जुड़ी समस्याओं पर बात की।   

Share this:

Latest Updates