Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हर गरीब को 01 लाख रुपये और 25 लाख लोगों को पक्का मकान देंगे : हेमन्त सोरेन

हर गरीब को 01 लाख रुपये और 25 लाख लोगों को पक्का मकान देंगे : हेमन्त सोरेन

तोरपा विधानसभा क्षेत्र के तपकारा में इंडिया गठबंधन की चुनावी सभा में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्र

Ranchi/ Khunti News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा है कि भाजपा कभी आदिवासियों-मूलवासियों का विकास नहीं चाहती। यही कारण है कि भाजपा हमेश सरकार के विकास कार्यों में अड़ंगा डालती है। झारखण्ड में विकास के काम को गति ना मिले, इसलिए एक माह पूर्व चुनाव करा दिया। उन्होंने कहा कि केन्द्र के हाथ में कठपुतली की तरह नाचनेवाली संस्था ने ऐसा किया। मुख्यमंत्री शनिवार को तोरपा विधानसभा क्षेत्र के तपकारा में इंडिया गठबंधन की चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार झारखंड से सिर्फ लेना जानती है, देना नहीं। केन्द्र सरकार ने झारखंड को दुधारू गाय समझ लिया है, वे दूध तो निकालते हैं, परन्तु चारा नहीं देते। यही कारण है कि पूंजीपति लोग और अमीर होते जा रहे हैं, जबकि झारखण्ड गरीब होता जा रहा है। सभा में उन्होंने तोरपा विधानसभा सीट से झामुमो उम्मीदवार सुदीप गुड़िया तथा खूंटी विधानसभा से झामुमो प्रत्याशी रामसूर्या मुंडा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

पांच साल में जितना विकास का काम किया है,उसके तले विपक्ष दब जायेंगे”

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच साल में जितना विकास का काम किया है, जितनी विकास योजनाएं लागू की हैं, उसके तले विपक्ष के लोग दब जायेंगे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में एक तरफ पूंजीपतियों की जमात है, दर्जनों हेलीकाॅप्टर से उड़ रहे हैं, दूसरी तरफ हेमन्त सोरेन है, जो उनका मुकाबला कर रहा है। झारखण्ड की जनता हेमन्त सोरेन के साथ है। ऐसे हजारों लोग भाजपा को गुजरात भगा देंगे। हेमन्त सोरेन ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री आकर आदिवासी हितों की बात करते हैं, जबकि असम में आदिवासियों की स्थिति बदतर है। वहां आदिवासियों का अस्तित्व ही खत्म कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में हमारी सरकार बनी, तो प्रत्येक परिवार में प्रति वर्ष एक लाख रुपये हर गरीब को देंगे। मंईयां सम्मान की राशि दिसम्बर माह से 2500 रुपये कर दी जायेगी। उन्होंने कहा कि हमारी योजना को देख कर भाजपा के लोग कहते हैं हमें वोट दो हम 2100 रुपये प्रत्येक महीना देंगे। यह भाजपा का वोट खरीदने का तरीका है। इनके लोभ में नहीं फंसना है।

हमने किसानों को राहत देते हुए दो लाख रुपये तक का ऋण माफ कर दिया

सीएम ने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों की आय दुगुनी नहीं कर सकी। किसानों ने आय दुगुनी करने के लिए लम्बा आन्दोलन किया, कई लोग शहीद भी हुए। हमने किसानों को राहत देते हुए दो लाख रुपये तक का ऋण माफ कर दिया। उन्होंने कहा कि हमने लोगों के बकाया बिजली बिल भी माफ कर दिया है। पहले बिजली नहीं आती थी, सिर्फ बिल आता था। अब राज्य में बिजली आती है, परन्तु बिल नहीं आता है।

पीएम आवास का पैसा नहीं मिला, तब हमने अबुआ आवास योजना शुरू की”

केन्द्र सरकार से पीएम आवास का पैसा मांगा, परन्तु नहीं मिला, तब हमने अपने दम पर अबुआ आवास योजना शुरू की। राज्य के 25 लाख गरीब परिवार को आवास देना है। आवास के साथ-साथ राज्य के 20 लाख लोगों को नया राशन कार्ड देकर राशन देने का काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन काल में तपकारा में गोलीकांड हुआ। जल, जंगल जमीन का हक मांगनेवाले आठ लोग शहीद हो गये। सभा को खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा, दयामनी बारला आदि ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन झामुमो जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने किया।

Share this:

Latest Updates