Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सहरसा में विभिन्न छठ घाटों का विधायक ने किया निरीक्षण, दिए कई आवश्यक निर्देश

सहरसा में विभिन्न छठ घाटों का विधायक ने किया निरीक्षण, दिए कई आवश्यक निर्देश

Saharsa news: सहरसा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत चयनित विभिन्न घाटों का विधायक डॉ. आलोक रंजन ने नगर आयुक्त मुमुक्षु कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। साथ ही कई आवश्यक निर्देश भी दिए। विधायक ने सहरसा के मत्स्यगंधा झील, सात पोखरा, गांधी पथ पोखर , बेंगहा पोखर, कहरा पोखर, मसोमात पोखर, पूरब बाजार स्थित चौधरी ठाकुरबाड़ी पोखर, आरएम कॉलेज पोखर का निरीक्षण कर साफ सफाई का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

छठ पूजा की तैयारी हुई तेज

उन्होंने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व की तैयारी के निमित्त हमलोग सभी छठ घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं, जो भी कमी है उसका निराकरण कर जल्द से जल्द सुदृढ़ किया जा रहा। साथ ही घाटों पर आवश्यक लाइटिंग, सुरक्षा व्यवस्था व शहर के सड़कों का साफ सफाई के लिए विभाग को निर्देशित किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, उपाध्यक्ष शिवभूषण सिंह, जिला मंत्री राजीव रंजन साह, संतोष मुंगेरी, संतोष गुप्ता, कामेश साह, मनोज साह, आशीष गुप्ता, मुकेश वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates