Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड में सुशासन का कमल खिलना तय : शिवराज 

झारखंड में सुशासन का कमल खिलना तय : शिवराज 

केन्द्रीय मंत्री ने खिजरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा को किया सम्बोधित

Ranchi News: केन्द्रीय कृषि मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को झारखंड की खिजरी विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार रामकुमार पाहन के समर्थन में सभा को सम्बोधित किया। उन्होंने जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि गठबंधन सरकार ने वन सम्पदा, जल सम्पदा और खनिज सम्पदा से भरपूर सुन्दर राज्य को तबाह और बर्बाद कर दिया है। यही वजह है कि अब झारखंड की जनता ने जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है, जिससे झारखंड में सुशासन का कमल खिलना तय है।

झारखंड में नयी क्रांति की है जरूरत

शिवराज ने कहा कि यदि झारखंड को बचाना है, तो एक नयी क्रांति करनी पड़ेगी। यह वह धरती है, जहां भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के अत्याचार और अन्याय के खिलाफ क्रांति का बिगुल फूंका था और अंग्रेजों के दांत खट्टे किये थे। आज जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन सरकार में भी शोषण की अति हो गयी है। यहां बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। विदेशी घुसपैठिये यहां आ रहे हैं। बेटियों को भ्रम के जाल में फंसा कर उनसे शादी कर रहे हैं और जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। पंचायतों पर कब्जा कर रहे हैं। इतना ही नहीं, रूबीका, अंकिता जैसी बेटियों की निर्मम हत्या की जा रही है। झारखंड में भाजपा की सरकार बनते ही इन विदेशी घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर निकाला जायेगा। इसलिए यहां भी अब ‘उलगुलान’ की जरूरत है। एक नयी क्रांति की जरूरत है।

महिला सशक्तीकरण, हमारा संकल्प

शिवराज ने कहा कि पांच साल पहले हेमन्त सोरेन ने महिलाओं से वादा किया था कि उन्हें प्रति माह 02 हजार रुपये चूल्हा खर्च के लिए दिया जायेगा। लेकिन, 04 साल 10 महीने बहनों की याद नहीं आयी और चुनाव आते ही वोटों के लालच में बहनों के खाते में 01-01 हजार रुपये डाल दिये। झारखंड में भाजपा की सरकार बनते ही बहनों के खाते में हर महीने की 11 तारीख को गोगो दीदी योजना के तहत 2100 रुपये की राशि डाली जायेगी। इतना ही नहीं, गरीब बहनों को 500 रुपये में गैस सिलिंडर दिया जायेगा और साल में दो बार त्योहार पर सिलिंडर मुफ्त दिये जायेंगे। महिला सशक्तीकरण भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है।

नौजवानों को पूरा न्याय

शिवराज ने कहा कि जेएमएम सरकार ने 05 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था। लेकिन, पिछले 05 सालों में एक भी नौकरी नहीं मिली। पांच से सात हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का वादा था, लेकिन भत्ता भी नहीं मिला। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही 02 लाख 87 हजार रिक्त पड़े पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी। पहले ही साल में डेढ़ लाख नौकरियां दी जायेंगी। बाकायदा कैलेंडर बना कर तय किया जायेगा कि किस तारीख को परीक्षा होगी, किस तारीख को रिजल्ट आयेगा और किस तारीख को नियुक्ति पत्र वितरित किये जायेंगे। इतना ही नहीं, 05 लाख नये स्वरोजगार उपलब्ध कराये जायेंगे।

शिवराज सिंह ने कहा कि ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को 02 साल तक 02 हजार रुपये प्रति माह दिये जायेंगे, ताकि वे अच्छी नौकरी की तैयारी कर सकें। उन्होंने कहा कि सोरेन सरकार ने उत्पाद सिपाही भर्ती के नाम पर युवाओं को ऐसा दौड़ाया कि वे जिन्दगी की जंग हार गये। भाजपा सरकार के आते ही इस पूरे मामले की जांच कर दोषियों को जेल भेजा जायेगा। पेपर लीक कर युवा नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ करनेवाले भी बख्शे नहीं जायेंगे। झारखंड के युवाओं को पूरा न्याय मिलेगा।

झारखंड की तस्वीर बदलना भाजपा का प्रण

शिवराज ने कहा कि झारखंड में बालू भी बाल्टियों में किलो से बेची जा रही है। लेकिन, भाजपा की सरकार बनने के बाद झारखंड की धरती पर हर गरीब को पक्का मकान बनाने के लिए राशि दी जायेगी और बालू फ्री दिया जायेगा। कोई भी कच्ची छत के नीचे नहीं रहेगा। प्रधानमंत्री ने पदभार सम्भालते ही दो करोड़ मकान ग्रामीण और एक करोड़ मकान शहरी क्षेत्रों में बनाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि पांच एकड़ तक की जमीन वाले किसानों को प्रति एकड़ 05 हजार रुपये की राशि दी जायेगी। साथ ही, 50 लाख रुपये की सम्पत्ति यदि बहन के नाम पर खरीदी जायेगी, तो रजिस्ट्री शुल्क केवल एक रुपया ही लगेगा। साथ ही, कहा कि झारखंड की तस्वीर और जनता की तकदीर बदलना भाजपा का प्रण है।

Share this:

Latest Updates