Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हेमन्त सोरेन के हेलीकॉप्टर को रोके जाने सम्बन्धी मामले का चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान

हेमन्त सोरेन के हेलीकॉप्टर को रोके जाने सम्बन्धी मामले का चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट ऑथोरिटी के निदेशक को पत्र लिख वस्तुस्थित से अवगत कराने को कहा

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के साथ 23 अक्टूबर को एयरपोर्ट ऑथोरिटी एवं राजनीतिक दलों के समनवय से सम्बन्धित हुई थी बैठक

Ranchi News : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि विधानसभा निर्वाचन 2024 में सभी प्रत्याशियों के लिए एक समान अवसर उपलब्ध करने के उद्देश्य से राज्य में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन कराया जा रहा है। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा द्वारा उनके स्टार प्रचारक हेमन्त सोरेन का हेलीकॉप्टर रोके जाने की शिकायत प्राप्त हुई है। सम्बन्धित मामले पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट ऑथोरिटी के निदेशक को 06 नवम्बर पूर्वाह्न तक वस्तुस्थिति से अवगत कराने हेतु पत्र लिखा गया है। उन्होंने कहा है कि इस तरह की स्थिति उत्पन्न न हो और कोई संवादहीनता न रहे, इस बात को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट ऑथोरिटी के साथ 23 अक्टूबर को निर्वाचन सदन में राजनीतिक दलों संग एयरपोर्ट ऑथोरिटी की बैठक भी आयोजित की गयी थी। बैठक में सभी राजनीतिक दलों को एयरपोर्ट ऑथोरिटी के वीआईपी मूवमेंट से सम्बन्धित दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए संशय की स्थिति में सम्पर्क करने हेतु नम्बर भी साझा किये गये थे, ताकि विधानसभा निर्वाचन में सभी के लिए एक समान अवसर प्राप्त हो। 

Share this:

Latest Updates