Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी, बजरंग बली के किये दर्शन

एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी, बजरंग बली के किये दर्शन

Raebareli news, UP news : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे। लखनऊ से सड़क मार्ग से पहुंचे राहुल गांधी ने पीपलेश्वर मंदिर में बजरंग बली के दर्शन किये। राहुल यहां से शहर पहुंचे और उन्होंने नगर पालिका द्वारा निर्मित शहीद चौक का उद्घाटन किया।

राहुल के साथ अमेठी से सांसद किशोरी लाल शर्मा भी मौजूद थे


राहुल गांधी के स्वागत के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी। राहुल के साथ अमेठी से सांसद किशोरी लाल शर्मा भी मौजूद रहे। इसके बाद राहुल गांधी जिला अनुश्रवण व निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में भाग लेने के लिए कलेक्ट्रेट रवाना हो गये। यहां उन्हें कई सड़क परियोजनाओं का शुभारम्भ करना है। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं से वह औपचारिक मुलाकात करेंगे। साथ ही, उन्हें कई अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होना है।

Share this:

Latest Updates