Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हेमन्त सोरेन सरकार ने झारखंड की जनता के हित में कई बड़े निर्णय लिये : मल्लिकार्जुन खड़गे

हेमन्त सोरेन सरकार ने झारखंड की जनता के हित में कई बड़े निर्णय लिये : मल्लिकार्जुन खड़गे

Hazaribagh news : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जन खड़गे ने मंगलवार काे झारखंड में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को समाबोधित किया। उन्होंने हजारीबाग के मांडू विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे जयप्रकाश भाई पटेल के पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील की। साथ ही, राज्य में हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में चल रही गठबंधन सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि सोरेन सरकार ने झारखंड की जनता के हित में कई बड़े निर्णय लिये।

सोनिया गांधी की वजह से भूखे लोगों को मिल रहा अन्न

खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी हमला बोला। खासकर, प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी वाले बयान के लिए उन्हें आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि ‘यह मोदी की गारंटी है…’. कहां है आपकी गारंटी। खड़गे ने कहा कि गारंटी कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी ने दी थी। उनकी वजह से भूखे लोगों को आज अन्न मिल रहा है। उन्होंने मनरेगा योजना की गारंटी दी थी। लोगों को साल 100 दिन के रोजगार की गारंटी मिली थी। आज मोदी की सरकार इस योजना को खत्म करने में लगी हुई है। उन्हाेंने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘आपके वादों का कद भी आपके जैसा है। कभी भी नाप के देखो, तो कम निकलता है।

Share this:

Latest Updates