Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रामपुर पंचायत की पूर्व मुखिया 82 वर्षीय सुशीला देवी का निधन, शोक

रामपुर पंचायत की पूर्व मुखिया 82 वर्षीय सुशीला देवी का निधन, शोक

Saharsa news : सौर बाजार अंतर्गत रामपुर पंचायत की पूर्व मुखिया 82 वर्षीय सुशीला देवी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। इसके बाद जिसके उनके आवास पर संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने कहा कि वह एक कुशल महिला थी, जो समाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थीं। उनके पति योगेन्द्र नारायण यादव टीपी कालेज मधेपुरा में अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष रहने के साथ साथ एक मशहूर तबला वादक भी थे, उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से भी नवाजा गया था।

2006 से 2011 तक रहीं मुखिया

सुशीला देवी वर्ष 2006 से 2011 तक मुखिया रहीं। इसके बाद वर्ष 2011 से 2016 तक उनकी पुत्रवधू मुखिया रहीं। 2016 से वर्ष 2021 तक उनके पुत्र रागेश रंजन उर्फ बबलू यादव मुखिया थे। कुल मिलाकर 20 वर्षों तक इनके परिवार द्वारा रामपुर पंचायत का नेतृत्व किया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र डॉ. रविरंजन कुमार यादव ने दी। वह अपने पीछे चार पुत्र और दो पुत्री छोड़ गई। निधन पर क्षेत्र के सांसद विधायक समेत दर्जनों जनप्रतिनिधियों ने संवेदना व्यक्त की।

Share this:

Latest Updates