Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

छठ पर्व पर ईस्ट चंपारण लियो क्लब ने पूजन सामग्री का किया वितरण

छठ पर्व पर ईस्ट चंपारण लियो क्लब ने पूजन सामग्री का किया वितरण

Motihari news: ईस्ट चंपारण लियो क्लब की ओर से लोक आस्था का महापर्व छठ पर पूजन-सामग्री का वितरण किया गया। शहर अंतर्गत राधानगर, नकछेद टोला व कोलुहरवा चौक पर पूजन सामग्री वितरित किए गए। नेतृत्व क्लब के अध्यक्ष शुभम सुधीर सर्राफ ने किया।

व्रतियों ने देखने को मिली खुशी

पूजन-सामग्री में सुपली, नारियल, सूती साड़ी, सिंदूर, बिंदी, मूली, आदि, अगरपात, दिया, अगरबत्ती, पान पत्ता आदि शामिल थे। वितरण कार्य में क्लब के सदस्य चमन प्रकाश का बहुत बड़ा सहयोग रहा। क्लब द्वारा पूजन-सामग्री पाकर व्रतियों के चेहरे पर एक अलग खुशी देखने को मिली।

IMG 20241106 WA0011

आगे भी जारी रहेगा कार्यक्रम

कार्यक्रम चेयरपर्सन अर्जुन सरदार ने बताया कि क्लब आगे भी त्यौहारों पर जरूरतमंद के बीच ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। मौके पर क्लब के सचिव रोहन श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अभिजीत कुमार, उपाध्यक्ष अंकित प्रकाश, सह-सचिव पुष्पम सिंह, अर्पित प्रकाश आदि मौजूद थे। जानकारी क्लब के अध्यक्ष शुभम सुधीर सर्राफ ने दी।

Share this:

Latest Updates