Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

छठ महापर्व को लेकर रांची में रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

छठ महापर्व को लेकर रांची में रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Ranchi News: छठ महापर्व को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सभी घाटों को नौ जोन में बांटा है। सुरक्षा को लेकर 25 मजिस्ट्रेट, 100 पुलिस पदाधिकारी सहित 500 से अधिक जवानों को छठ घाट पर प्रतिनियुक्ति किया गया है। मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों को 07 नवम्बर की दोपहर 02 बजे तक और 08 नवम्बर की अल-सुबह 03 बजे तक छठ घाट पहुंचने के निर्देश दिये गये हैं।

1000761124

इसके अलावा घाटों पर सादे लिबास में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गयी है। साथ ही, आसामाजिक तत्त्वों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिये गये हैं। छठ घाटों पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रखने के निर्देश दिये गये हैं। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरा और ड्रोन कैमरे से छठ घाटों की निगरानी की जायेगी। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बुधवार को बताया कि छठ महापर्व को लेकर राजधानी रांची के सभी छठ घाटों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट और पुलिस जवानों की तैनाती की गयी है। सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष निगरानी रखने को कहा गया है।

Share this:

Latest Updates