Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Life in trouble : ब्राजील में बारिश और भूस्खलन से तबाही, अब तक 94 की गई जान

Life in trouble : ब्राजील में बारिश और भूस्खलन से तबाही, अब तक 94 की गई जान

ब्राजील के रियो दि जेनेरियो में लगातार हो रही तेज बारिश ने तबाही का रूप धारण कर लिया है। भारी बारिश और भीषण तूफान से जगह -जगह भूस्खलन हो रहा है। इस आपदा में 94 लोगों की जान चली गई है।
प्रभावित क्षेत्रों में सरकार और स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा राहत कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। अभी भी मलबे में दबे शवों को बाहर निकालने के लिए आपदा कर्मी संघर्षरत हैं। ब्राजील के प्रमुख पर्यटन केंद्र रियो डि जेनेरियो में भीषण बारिश के बाद पहाडों से चट्टान खिसकने के साथ तेज तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। रियो डि जेनेरियो प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती कुछ घंटों में ही 18 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी थी। मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक 94 लोगों की मृत्यु की पुष्टि की जा चुकी है। भारी संख्या में लोग लापता बताए जा रहे हैं।

पेट्रोपोलिस कस्बे में सबसे ज्यादा असर

ब्राजील के अग्निशमन विभाग के मुताबिक रियो से 68 किलोमीटर उत्तर स्थित पेट्रोपोलिस कस्बे पर इस आपदा का सबसे गंभीर असर पड़़ा है। वहां 180 से अधिक अग्निशमन कर्मियों और राहत कर्मियों को लगाया गया है, ताकि आपदा के शिकार लोगों को ढूंढ़ा जा सके और जीवित बचे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके। शहर में आपात स्थिति घोषित कर दी गयी है। यहां के मेयर रुबेन्स बोम्टेम्पो का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। अभी तक 21 लोगों को सुरक्षित बचाने में कामयाबी मिली है। गवर्नर क्लॉडियो कास्त्रो ने कहा कि यह युद्ध जैसी स्थिति है। वह प्रभावित क्षेत्रों से मलबा साफ करने के लिए आसपास के राज्यों से भारी मशीनरी सहित हरसंभव मदद मंगवा रहे हैं।

Share this:

Latest Updates