Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बॉलीवुड स्टार संजय दत्त के शहजादे हो गए हैं 14 साल के, पिता की तरह हैंडसम और..

बॉलीवुड स्टार संजय दत्त के शहजादे हो गए हैं 14 साल के, पिता की तरह हैंडसम और..

Bollywood news, Mumbai news : बॉलीवुड स्टार संजय दत्त अपने जमाने के जाने-माने अभिनेता और कांग्रेस के चर्चित नेता सुनील दत्त की संतान हैं। संजय दत्त को एक ऐसे एक्टर के रूप में हम जानते हैं, जो दक्षिण भारत की फिल्मों में भी सक्रिय रहे हैं। बॉलीवुड में तो वह अपनी मिसाल आप हैं ही। लेटेस्ट जानकारी मिल रही है कि उनकी दूसरी पत्नी से पैदा हुए शहजादे शहरान 14 साल के हो गए हैं और अपने पिता की तरह ही हैंडसम हैं। फैंस बता रहे हैं कि सुनील दत्त की कॉपी संजय दत्त का बेटा वाकई लाजवाब है। संजय अपनी दूसरी पत्नी मान्यता दत्त और जुड़वां बच्चों का पूरा ख्याल रखते हैं। संजय की एक बड़ी बेटी भी है, जो उन्हें पहली शादी से हुई थी।

फुटबॉल के शौकीन है शहरान

बता दें कि शहरान ने फैमिली के साथ अपना 14वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। शहरान दत्त का जन्म 21 अक्टूबर 2010 को हुआ था और अब वह 14 साल के हो चुके हैं।  शहरान को फुटबॉल खेलने का बड़ा शौक है और वह अल नासर अंडर 14 टीम के मेंबर हैं। शहरान का खुद का इंस्टाग्राम अकाउंट हैं और इस पर वह अपने फुटबॉल खेलने के वीडियो शेयर करते रहते हैं। शहरान के इंस्टाग्राम पर 78 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह वर्ल्ड चैंपियन फुटबॉलर लियोनेल मेसी के फैन हैं।

Share this:

Latest Updates