Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नवयुवक संघ ने की श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था

नवयुवक संघ ने की श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था

Dhanbad News : छठ पर्व के पावन अवसर पर जोड़ा फाटक स्थित प्रेम नगर के नवयुवक संघ  ने छठ घाट जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर साफ सफाई, आकर्षक विद्युत साज सज्जा और नि:शुल्क व्यवस्थाओं का आयोजन किया। इसका उद्धघाटन बैंक मोड़ चेम्बर के संग्रक्षक व कांग्रेसी नेता प्रभात सुरोलिया व स्थानीय नवयुवकों ने किया। 1985 से श्रद्धालुओं की सेवा में समर्पित नवयुवक संघ ने हर वर्ष की तरह न केवल छठ घाट तक पहुँचने में सहूलियत प्रदान की है, बल्कि पूरे इलाके में आकर्षक सजावट और सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की। छठ घाट पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क फल वितरण का आयोजन किया गया। साथ ही छठ घाट तक पहुँचने में कोई असुविधा न हो, इसके लिए संघ ने नि:शुल्क टोटो सेवा की व्यवस्था की। यह सुविधा विशेष रूप से उन बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए लाभदायक साबित हुआ  जो पैदल चलने में कठिनाई महसूस करते हैं।

इसके आलावा सजावट और सेल्फी पॉइंट पूरे इलाके को विद्युत की भव्य सजावट से सुसज्जित किया गया । आकर्षक लाइटिंग और रंग-बिरंगी सजावट से छठ घाट जाने वाले रास्ते का माहौल और भी पवित्र और मनोरम हो गया ।

नवयुवक संघ का यह प्रयास छठ पूजा के इस महापर्व को सभी के लिए यादगार और सुखद अनुभव बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था । संघ के महासचिव पप्पू सिंह ने कहा कि यह पहल हमारे लिए गर्व का विषय है।

मौक़े पर पप्पू सिंह, डब्लू साव, राहुल रवानी, पप्पू रवानी, अप्पू सिंह मुकेश दीपू सिंह, सोनू, प्रेम इत्यादि उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates