Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अनंदिता को बीसीसीआई सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस से बुलावा

अनंदिता को बीसीसीआई सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस से बुलावा

Dhanbad news : धनबाद की अनंदिता किशोर को अंडर-19 महिला वर्ग के लिए बीसीसीआइ के सेंटर आफ एक्सीलेंस में बुलावा आया है। सेंटर के चीफ कोच वीवीएस लक्ष्मण ने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन को इसकी सूचना देते हुए 13 नवंबर को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है। चैलेंजर ट्राफी में इंडिया सी का प्रतिनिधित्य करते हुए अनंदिता ने शानदार प्रदर्शन किया था। एक मैच में वह प्लेयर आफ द मैच भी चुनी गई थी।

अनंदिता की इस सफलता पर धनबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार ने प्रसन्न्ता जाहिर की है। अनंदिता को अपनी शुभकामना देते हुए कहा कि जल्द ही उसे हम टीम इंडिया का कैप पहने देखेंगे। अपने प्रदर्शन के दम पर वह राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान आकृष्ट करने में सफल रहीं। वहीं जेएससीए के कार्यकारिणी सदस्य बिनय कुमार सिंह, डीसीए के महासचिव उत्तम विश्वास, उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, संजीव झा व जावेद खान, संयुक्त सचिव बाल शंकर झा व बीएच खान, सहायक सचिव धर्मेंद्र कुमार के अलावा संजीव राणा, सुधीर पांडेय, पूर्व रणजी क्रिकेटर मनीष वर्द्धन व अन्य ने अनंदिता को शुभकामनाएं दी हैं।

Share this:

Latest Updates