Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

66 साल के पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल नेे की 28 साल छोटी बुलबुल साहा से दूसरी शादी, चुंबन लेते हुए तस्वीर हुई वायरल

66 साल के पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल नेे की 28 साल छोटी बुलबुल साहा से दूसरी शादी, चुंबन लेते हुए तस्वीर हुई वायरल

पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल शादी के बंधन में बंध गए हैं। सोमवार को 66 साल के अरुण लाल ने अपने से 28 साल छोटी बुलबुल साहा के साथ शादी की। यह अरुण लाल की दूसरी शादी है। कोलकाता में हुए शादी समारोह में दोनों ने एक-दूसरे का साथ जीवन बिताने की और साथ निभाने की कसमें खाईं।

जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाई

अरुण लाल-बुलबुल साहा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अरुण लाल और बुलबुल साहा शादी के कपड़ों में छा रहे हैं। कोलकाता के एक होटल में हुई इस शादी में कई पूर्व खिलाड़ी भी पहुंचे। इसमें सबा करीम, सौरव गांगुली, रवि शास्त्री समेत अन्य लोग शामिल रहे। शादी की रस्में पूरी होने के बाद अरुण लाल ने अपनी वाइफ बुलबुल को KISS भी किया। साथ ही दोनों ने केक काट इस मोमेंट को सेलिब्रेट किया।

पहली पत्नी की सहमति से की शादी

गौरतलब है कि अरुण लाल की नई वाइफ बुलुबल साहा एक स्कूल टीचर हैं, जो अभी भी एक स्कूल में पढ़ाती हैं। बुलबुल साहा को कुकिंग पसंद है, उन्होंने साल 2019 में एक कुकिंग प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया था। भारत के लिए ओपनिंग करने वाले 66 साल के अरुण लाल की यह दूसरी शादी है. उनका पहली पत्नी रीना से तलाक हो चुका है. रीना की तबीयत अभी काफी खराब रहती है, ऐसे में अरुण लाल उनकी मर्जी के बाद ही शक करने का फैसला किया।

Share this:

Latest Updates