Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में डोनाल्ड ट्रंप ने कह दी बड़ी बात, बता दिया वह किसके साथ

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में डोनाल्ड ट्रंप ने कह दी बड़ी बात, बता दिया वह किसके साथ

ट्रम्प-जेलेंस्की की बातचीत में मस्क के शामिल होने का दावा

Washington news :  अमेरिकी चुनाव में जीत हासिल करने के बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने यूक्रेन के राष्ट्रपति ब्लादिमीर जेलेंस्की से फोन पर बात की। एक यूक्रेनी अधिकारी ने बताया कि इस बातचीत में बिजनेसमैन एलेन मस्क भी शामिल हुए।

सबसे पहले अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस ने दावा किया था कि इस बातचीत में मस्क भी शामिल थे। इसके बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति कार्यालय के एक बड़े अधिकारी ने इस दावे को सही ठहराया। रिपोर्ट में मीटिंग की जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया गया कि यह बातचीत 25 मिनट तक चली। इस दौरान ट्रम्प ने जेलेंस्की को भरोसा दिलाया कि वे रूस से चल रही जंग में उनकी मदद करेंगे।

ट्रम्प ने जेलेंस्की से कहा कि वे डिप्लोमेसी को एक और मौका देना चाहते हैं। मैं वादा करता हूं कि आप मुझसे निराश नहीं होंगे। इसके बाद ट्रम्प ने मस्क को फोन थमा दिया। मस्क की जेलेंस्की से बातचीत हुई। जेलेंस्की ने यूक्रेन को इंटरनेट मुहैया कराने के लिए मस्क का धन्यवाद दिया। मस्क ने कहा कि वे अपने स्टारलिंक सैटेलाइट से यूक्रेन की मदद करते रहेंगे। 2022 में जंग शुरू होने के बाद रूस ने यूक्रेन में कम्युनिकेशन नेटवर्क को बर्बाद कर दिया था। इसके बाद से मस्क का स्टारलिंक सिस्टम यूक्रेन में इंटरनेट मुहैया करा रहा है।

राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी प्राप्त करने के बाद अपने पहले संबोधन में ट्रम्प ने जेलेंस्की की आलोचना की थी और उन्हें एक ‘शानदार सेल्समैन’ बताया था। ट्रम्प का कहना था कि अमेरिकी टैक्सपेयर्स के पैसे को यूक्रेन पर खर्च करने के बजाय, उसे अमेरिकी नागरिकों की भलाई पर खर्च किया जाना चाहिए। अब तक पैदा हुए तमाम नेताओं में से जेलेंस्की शायद सबसे बेहतरीन सेल्समैन हैं। वह हर बार अमेरिका आते हैं और 60 बिलियन डॉलर लेकर चले जाते हैं। वह चार दिन पहले ही अमेरिका से 60 बिलियन डॉलर लेकर घर पहुंचे और वहां पहुंचकर फिर ऐलान कर दिया कि उन्हें 60 बिलियन डॉलर की मदद और चाहिए। यह कभी खत्म नहीं होगा।

ट्रम्प ने सबसे पहले मई 2023 में कहा था कि जंग में रूसी और यूक्रेनी मर रहे हैं। मैं ये जंग 24 घंटे में खत्म कर दूंगा। तब उन्होंने कहा था कि वे पहले यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की फिर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलेंगे। इसके बाद से ट्रम्प लगातार इस बात को बार-बार दोहराते रहे हैं। प्रेसिडेंशियल डिबेट में ट्रम्प ने ये तक कह दिया था कि बाइडेन ने पुतिन पर जंग थोपी है। अगर वे राष्ट्रपति होते तो ये जंग कभी हुई ही नहीं होती।

Share this:

Latest Updates