Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दंगाइयों-अपराधियों का प्रोडक्शन हाउस है पीडीए, इसके सीईओ अखिलेश व ट्रेनर शिवपाल यादव हैं

दंगाइयों-अपराधियों का प्रोडक्शन हाउस है पीडीए, इसके सीईओ अखिलेश व ट्रेनर शिवपाल यादव हैं

UP news :  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने समाजवादी पार्टी के पीडीए की नई परिभाषा देते हुए इसे दंगाइयों और अपराधियों का ‘प्रोडक्शन हाउस’ करार दिया। उन्होंने कहा कि इसके सीईओ अखिलेश यादव और ट्रेनर शिवपाल यादव हैं। योगी ने अम्बेडकरनगर जिले की कटेहरी विधानसभा सीट पर आगामी 20 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के सिलसिले में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘सपा पीडीए की बात करती है, लेकिन आपको बता दें कि उनका पीडीए क्या है। यह दंगाइयों और अपराधियों का प्रोडक्शन हाउस है। मैं आपको यह नई परिभाषा दे रहा हूं।’ किसी भी बड़े अपराधी, माफिया या दंगाई को याद करें, वे सपा के प्रोडक्शन हाउस से ही निकले हैं। माफिया अतीक अहमद, खान मुबारक भी इसी प्रोडक्शन हाउस के हैं।

देख सपाई, बिटिया घबराई

 मुख्यमंत्री ने महिला सुरक्षा को लेकर भी सपा पर हमले किये। उन्होंने कहा, ‘देख सपाई, बिटिया घबराई।’ अयोध्या और कन्नौज में कथित बलात्कार और लखनऊ में एक महिला के साथ दुर्व्यवहार की घटनाओं का उदाहरण देते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘सपा ने अयोध्या के बलात्कारी को क्लीन चिट देकर बचाने की कोशिश की और अन्य घटनाओं पर भी ऐसा ही किया।’

भाजपा वंशवादी या जातिवादी राजनीति नहीं करती

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘जब डबल इंजन की सरकार बनी और उसने अपना असली चेहरा उन्हें दिखाया, तो उनके राम नाम सत्य में देर नहीं हुई। भाजपा वंशवादी या जातिवादी राजनीति नहीं करती है, बल्कि वह महान हस्तियों का सम्मान करती है।’ दरअसल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने साल 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान पीडीए का नारा दिया था। पार्टी ने पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को संबोधित इस नारे का इस्तेमाल इस साल सम्पन्न संसदीय चुनाव में भी किया था, जिसमें उसने लोकसभा चुनाव में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 37 सीट जीती थीं।

Share this:

Latest Updates