Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बटेंगे तो कटेंगे’ यह बोलना साधु का काम नहीं : मल्लिकार्जुन खड़गे

बटेंगे तो कटेंगे’ यह बोलना साधु का काम नहीं : मल्लिकार्जुन खड़गे

Palamu news, Jharkhand news : झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार के आखिरी दिन सोमवार को छतरपुर उच्च विद्यालय के मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए मोदी के ‘एक हैं, तो सेफ हैं’ और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ नारे की आलोचना की।
खड़गे ने कहा कि ये खुद काट रहे, खुद बांट रहे हैं। दोनों पहले तय कर लें कि नारा कौन-सा चलेगा। योगी का नाम लिये बिना झारखंड के छतरपुर (पलामू) की रैली में उन्होंने कहा, ‘वे कहते हैं…बटेंगे तो कटेंगे’ यह बोलना साधु का काम नहीं है। यह कोई आतंकी बोल सकता है, आप नहीं बोल सकते। कोई नाथ सम्प्रदाय का साधु ऐसी बात कर ही नहीं सकता। हम डरेंगे, तो मरेंगे, हम डरनेवाले नहीं हैं। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि झारखंड के चुनाव में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा कांग्रेस के लोगों को डराते चल रहे हैं। लेकिन, कांग्रेस के सिपाही देश के लिए जान दे सकते हैं, तो इनके डराने से डरनेवाले नहीं हैं। चुनाव में मोदी गठबंधन के नेताओं के यहां ईडी को भेज कर गलत आरोप लगवा रहे हैं, लेकिन जनता इस बार जवाब देगी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राधाकृष्ण किशोर उर्फ चुनु राम को जिताने के अपील की।

हेमंत विश्वा सलमा की नीति ठीक नहीं

कांग्रेस के प्रभारी गुलाब अहमद मीर ने भी सभा को सम्बोधित करते हुए गठबंधन के उम्मीदवार को वोट देकर जिताने की अपील की। छतरपुर पाटन विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी राधा कृष्ण किशोर उर्फ चुन्नू राम ने कहा कि भाजपा के नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा कभी जपला को जिला बनाने के लिए कहते हैं और कभी छतरपुर को जिला बनाने के लिए कहते हैं। इनका सिद्धांत और नीति सही नहीं है। उन्होंने लोगों से वोट देने की अपील की।
इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संविधान सभा प्रभारी बीके हरिप्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, औरंगाबाद विधायक का आनन्द शंकर, कांग्रेस नेता प्रणव झा, पलामू जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश सिंह, छतरपुर नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष मोहन जायसवाल, झामुमो के मेदिनीनगर नगर अध्यक्ष रंजीत रंजीत जायसवाल उर्फ फंटूश, युवा नेता ओबीसी के जिला अध्यक्ष धनंजय यादव, छतरपुर कांग्रेस के नगर मंत्री मुस्ताक आलम उर्फ आलम, राजद नेता कैलाश यादव सहित सैकड़ों इंडिया गंठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates