Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

चिरकुंडा चेक पोस्ट से एक लाख 38 हजार रुपए बरामद

चिरकुंडा चेक पोस्ट से एक लाख 38 हजार रुपए बरामद

Dhanbad News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा के निर्देशानुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए जिले के 16 चेक पोस्ट सहित एफएसटी एवं एसएसटी की 63 – 63 टीम पूरे जिले में भ्रमणशील रहकर लगातार जांच अभियान चला रही है। इस कड़ी में मंगलवार को  चिरकुंडा चेक पोस्ट पर जांच के दौरान एसएसटी ने एक बाइक से 1 लाख 38 हजार रुपए नगद बरामद किए हैं।

इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए उपायुक्त ने बताया कि मंगलवार को चिरकुंडा चेक पोस्ट पर तैनात टीम द्वारा लगातार वाहनों की जांच की जा रही थी। इस क्रम में पश्चिम बंगाल के बराकर से झारखंड में प्रवेश कर रही मोटरसाइकिल संख्या डब्ल्यू.बी. 38 ए.के.1045 की जांच की गई।

इस क्रम में जयदेव बास्की, बिरेस तिग्गा व टीम के अन्य सदस्यों ने उक्त मोटरसाइकिल से 1 लाख 38 हजार रुपए नगद बरामद किए। उपायुक्त ने बताया कि जिले के 16 चेक पोस्ट सहित 63 एफएसटी एवं 63 एसएसटी को कड़ाई से जांच करने का निर्देश दिया गया है।

Share this:

Latest Updates