Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भाजपा के झांसे में नहीं आना है : कल्पना सोरेन 

भाजपा के झांसे में नहीं आना है : कल्पना सोरेन 

कांग्रेस प्रत्याशी राजेश कच्छप के समर्थन में चिलदाग स्कूल मैदान में हुई चुनावी सभा

Angada News : झामुमो की स्टार प्रचारक व गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने मंगलवार को चिलदाग स्कूल मैदान में चुनावी सभा को सम्बोधित किया। कांग्रेस प्रत्याशी राजेश कच्छप के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता भाजपा के झांसे में नहीं आनेवाली है। भाजपा ने यहां 18 साल शासन किया, लेकिन लोगों की तकदीर नहीं बदल सकी। उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार ने 40 लाख लोग सर्वजन पेंशन, 09 लाख महिलाएं सावित्री बाई फुले योजना, मईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की माताओं और बहनों को प्रतिमाह 1000 रुपये दिये। इससे राज्य की जनता को भरपूर लाभ मिला। बिजली बिल माफी से 37 लाख लोगों को इसका लाभ मिला है। भाजपा की नीतियों से नहीं, बल्कि डॉ. भीमराव अम्बेदकर के संविधान से देश चलेगा।

हेमन्त सरकार बनी, तो बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और युवा को रोजगार देने का काम करेगी

राज्य में हेमन्त सरकार बनी, तो बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और युवा को रोजगार देने का काम करेगी। हेमन्त ने राज्य में विकास की एक बड़ी लकीर खींची है। दोबारा हेमन्त सरकार बनी, तो राज्य के लोगों को और भी मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी की डबल इंजन की सरकार ने सत्ता में आकर गांव के विद्यालयों को बंद कराने का काम किया है। भाजपा जुमलेबाजों की पार्टी है। ऐसी पार्टी के नेताओं के बहकावें में ना आयें।

जनसभा का संचालन राजेन्द्र मुंडा ने किया


जनसभा का संचालन राजेन्द्र मुंडा ने किया। इस मौके पर प्रत्याशी राजेश कच्छप,  डॉ. अमर कुमार चौधरी, झामुमो जिलाध्यक्ष मुश्ताक आलम, दीपा उरांव, मुस्तफा अंसारी, रंथा महली, वनमाली महतो, जमल मुंडा, दिनेश प्रमाणिक, माधो कच्छप, सतीश पंडा, महादेव मुंडा, इब्राहिम अंसारी, अब्दुल इमाम अंसारी, मिन्हाज आलम, हासिम अंसारी, अमानुल्लाह अंसारी, आमिर हमजा अंसारी, शफीक अंसारी, रब्बानी राज, साकीर अंसारी, रजाक अंसारी, सिद्दीक अंसारी, फारूख खान, जयपाल हजाम,  यूनुस अंसारी, इरफान अंसारी, शहनाज खातून, अनिता देवी, मेरी तिर्की, विश्राम महतो, छोटेलाल महतो, शिवदास गोस्वामी, एतवा उरांव, सरिता देवी सहित अन्य लोग भारी संख्या में उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates