Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कल्पना सोरेन ने पूर्णिमा सिंह को भारी मतों से जिताने का किया आह्वान 

कल्पना सोरेन ने पूर्णिमा सिंह को भारी मतों से जिताने का किया आह्वान 

• झरिया में महागठबंधन प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह के पक्ष में हुई जोरदार सभा

Pathardih/ Dhanbad News : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन ने मंगलवार को मोहलबनी त्रिलोकीनाथ उच्च विद्यालय ग्राउंड में चुनावी सभा को सम्बोधित किया। सभा कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह के समर्थन में आयोजित की गयी थी।
अपने भाषण की शुरुआत कल्पना सोरेन ने झारखंडी भाषा से की। भाजपा प्रत्याशी के पति पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जो अपने भाई का नहीं हो सकता, वह जनता का कैसे होगा। उन्होंने पूर्णिमा सिंह को भारी मतों से जिताने की अपील लोगों से की।

मंईयां योजना शुरू होने के बाद भाजपा के लोग घबरा गये है


कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड में हमारी सरकार अपने बलबूते पर कल्याणकारी कार्य कर रही है। मंईयां योजना शुरू करने के बाद भाजपा के लोग घबरा गये और गलत-गलत प्रचार शुरू कर दिया, जिसका यहां की जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि जब तक महागठबंधन सरकार है, झरिया ही नहीं ; किसी भी क्षेत्र को बर्बाद नहीं होने दिया जायेगा।
इस सभा में पूर्णिमा नीरज सिंह ने अपने पति स्व. नीरज सिंह की विरोधियों द्वारा करायी गयी हत्या का जिक्र करते हुए सवाल किया कि क्या भाजपा के पास कोई प्रतिनिधि नहीं है, जो वह बार-बार हर चुनाव में हत्यारे के परिवार को ही टिकट दे रही है ? मेरे पति की हत्या करने के बाद उन्होंने सोचा था कि उनके खिलाफ कोई नहीं होगा, लेकिन उनके सामने मैं और मेरे पति के संस्मरण आ गये। इस कारण उनकी बोलती बंद हो गयी।

झारखंड सरकार ने कई योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया

पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार ने झारखंड के लिए कई तरह की योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है। झरिया बचाने के साथ आरएसपी कॉलेज, जल मीनार, हॉस्पिटल, बलियापुर सड़क, कस्तूरबा गांधी उच्च विद्यालय का बिल्डिंग का निर्माण, हर थाने में भवन का निर्माण, गरीबों के लिए घर, महिलाओं के लिए पेंशन, के साथ कई योजनाएं चल रही हैं। उन्होंने जनता से समर्थन मांगा और स्वयं को पुनः विधानसभा में भेजने का आह्वान किया। इस अवसर पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी।

Share this:

Latest Updates